
अनुप्रिया पटेल, ओमप्रकाश राजभर, जयंत चौधरी... सहयोगियों को 6 लोकसभा सीटों से कैसे संतुष्ट करेगी बीजेपी?
AajTak
बीजेपी यूपी की 74 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और बाकी छह लोकसभा सीटें पार्टी सहयोगी दलों के लिए छोड़ सकती है. अनुप्रिया पटेल, ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद के साथ ही जयंत चौधरी को बीजेपी छह सीटों में ही कैसे संतुष्ट करेगी और सीट शेयरिंग के इस फॉर्मूले का आधार क्या है?
राज्यसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. पार्टी अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग के साथ ही उम्मीदवार चयन की कवायद में जुट गई है. दिल्ली में बीजेपी कार्यालय से लेकर प्रधानमंत्री निवास तक, छह घंटे से अधिक समय तक मैराथन बैठकों का दौर चला. बीजेपी के शीर्ष नेताओं की बैठक में यूपी में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर भी चर्चा हुई और खबर है कि पार्टी सूबे की छह सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ने को तैयार है.
बीजेपी जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) और अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व वाली अपना दल सोनेलाल को दो-दो, ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और डॉक्टर संजय निषाद के नेतृत्व वाली निषाद पार्टी को एक-एक सीटें दे सकती है. बीजेपी यूपी की 74 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. पार्टी आरएलडी को बिजनौर और बागपत, अपना दल को मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज सीट दे सकती है. आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के बागपत सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है तो वहीं अपना दल ने 2019 में भी इन्हीं सीटों से उम्मीदवार उतारे थे.
सीट शेयरिंग के इस फॉर्मूले का आधार क्या? बीजेपी ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के लिए घोसी और निषाद पार्टी के लिए संतकबीरनगर की सीट छोड़ सकती है. बीजेपी एनडीए के चार सहयोगी दलों को यूपी की आधा दर्जन सीटों पर एडजस्ट करने की तैयारी में है. इसे लेकर अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि बीजेपी चार पार्टियों को छह सीटों पर कैसे संतुष्ट करेगी और सीट शेयरिंग के इस फॉर्मूले का आधार क्या है? चार पार्टियां छह सीटों पर कैसे एडजस्ट होंगी, इसे लेकर चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल दो चुनाव से दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ती आई है तो वहीं ओमप्रकाश राजभर की पार्टी भी दो से तीन सीटें मांगती रही है.
निषाद पार्टी दो से तीन लोकसभा सीटें चाहती है तो वहीं हाल ही में विपक्षी इंडिया गठबंधन से नाता तोड़कर बीजेपी के साथ आए जयंत चौधरी की आरएलडी को समाजवादी पार्टी (सपा) ने आधा दर्जन से अधिक सीटें दी थीं. पिछले चुनावों की बात करें तो आरएलडी अमूमन पांच से सात सीटों पर चुनाव लड़ती आई है. बीजेपी के साथ आने से पहले आरएलडी का इस बार भी सात सीटों पर चुनाव लड़ना तय था. सपा के साथ सीट शेयरिंग का ऐलान भी हो गया था. 2009 के चुनाव में आरएलडी बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी थी और तब भी पार्टी ने सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. ऐसे में जयंत दो सीटों से ही संतुष्ट हो जाएंगे? सवाल यह भी है.
सहयोगियों को एडजस्ट करने की रणनीति पर मंथन कहा यह भी जा रहा है कि बीजेपी सहयोगियों को लोकसभा की कम सीटों पर एडजस्ट कर रही है तो हो सकता है कि राज्यसभा से लेकर कैबिनेट और निगम-बोर्ड में प्रतिनिधित्व दे दे. लेकिन जानकारों की राय अलग है. राजनीतिक विश्लेषक अमिताभ तिवारी ने कहा कि हमें नहीं लगता कि बीजेपी ऐसा कुछ करने वाली है. ओमप्रकाश राजभर, संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल और जयंत चौधरी की जरूरत जितनी बीजेपी को है, इन नेताओं के लिए बीजेपी उससे कहीं अधिक जरूरी है. जयंत चौधरी अपनी सीट तक नहीं जीत पा रहे. ऐसे में उनके लिए अब एक तरह से वजूद की लड़ाई है. सपा से गठबंधन में सात सीटें मिल जरूर गई थीं लेकिन जीत कितने पाते, जयंत ने जरूर इसका भी आकलन किया होगा. नहीं तो अधिक सीटें छोड़कर बीजेपी के साथ नहीं आते. वह भी यह जरूर जानते होंगे कि बीजेपी के सामने उनकी बारगेन पावर उतनी नहीं होगी जितनी सपा और कांग्रेस के सामने थी.
एक पहलू यह भी है कि आंकड़ों की नजर से देखें तो सीट शेयरिंग के इस फॉर्मूले का आधार 2022 के यूपी चुनाव में प्रदर्शन नजर आता है. इसे इस तरह भी समझ सकते हैं कि यूपी विधानसभा की कुल सदस्य संख्या 403 है और लोकसभा की सीटें हैं 80 यानि पांच विधानसभा सीटों पर एक लोकसभा सीट. यूपी में सीट शेयरिंग का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन छह लोकसभा सीटों पर सहयोगियों को एडजस्ट करने की रणनीति पर बीजेपी मंथन कर रही है तो उसके पीछे भी यही गणित नजर आता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




