
अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर जाएंगे पीएम मोदी, देशभर की निगाहें पीएम के दौरे पर
AajTak
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद ये उनका पहला दौरा होगा. वे सांबा ज़िले में पंचायती राज दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह भी होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के सांबा ज़िले में पंचायती राज दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद से प्रधामंत्री मोदी पहली बार इस राज्य में पहुंचेंगे. कार्यक्रम में उनके साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह भी होंगे.
पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर कई मायने हैं इसको देखते हुए कार्यक्रम को भव्य रुप देने में जम्मू कश्मीर प्रशासन और पंचायती राज मंत्रालय की ओर से पूरी ताक़त लगाई जा रही है. इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग हिस्सों के पंचायतीराज संस्थाओं के सदस्यों से ऑनलाइन जुड़ेगें. प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर इसमें शामिल लोगों को संबोधित करेंगे.
देश में पहली बार होगी कार्बन न्यूट्रल पंचायत दिन में 11:30 बजे से शुरु होने वाला कार्यक्रम तक़रीबन तीन घंटे का होगा. प्रधानमंत्री सबसे पहले ग्राम सभा की बैठक में शिरकत करेंगे और उसी दौरान देश भर में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन होगा जिसका लाइव प्रसारण किया जायेगा. देश में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी हिस्से में पहली बार कार्बन न्यूट्रल पंचायत होगी और सारे रिकॉर्ड डिजिटलाइज होंगे.पंचायत के हज़ारों प्रतिनिधियों के साथ पीएम का ये कार्यक्रम होगा. जिन पंचायतों ने अच्छा काम किया है पीएम उनको सम्मानित करेंगे और उनकी सम्मान राशि एक बटन दबने के साथ खाते में तुरंत पहुँच जायेगी. आज़ादी के अमृत महोत्सव के मद्देनज़र पीएम का लक्ष्य कि हर ज़िले में 75 तालाब बनाये जायें.
दुबई से आये हुए इंवेस्टर के साथ होगा कार्यक्रम नरेंद्र मोदी मोदी जबसे प्रधानमंत्री बने हैं सिर्फ़ एक बार छोड़कर वो लगातार पंचायती राज के कार्यक्रम में हिस्सा लेते रहे हैं. मगर इस बार का ये कार्यक्रम अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में हो रहा है इसलिये सबकी निगाहें इस इस पर टिकी हुई हैं. इसके बाद भारत सरकार और जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से 70 स्टॉक लगे होंगे. जिसका पीएम मोदी मुआयना करेंगे. प्रधानमंत्री का एक बड़ा कार्यक्रम दुबई से आये हुए इंवेस्टर के साथ होगा. जिसमें MR ग्रुप, DP World, और जिन्होंने दुबई में बुर्ज ख़लीफ़ा बनाया था उनसे भी पीएम मुलाक़ात करेंगे. नई इंडस्ट्रियल स्कीम के तहत 38 हज़ार करोड़ का इंवेस्टमेंट आ चुका है जम्मू कश्मीर में बीते एक साल में PM की नई इंडस्ट्रियल स्कीम के तहत 38 हज़ार करोड़ का इंवेस्टमेंट आ चुका है. देश विदेश के नामी उद्योगपतियों की मौजूदगी के बीच 38,082 करोड़ रुपये के औघोगिक विकास प्रस्तावों की आधारशिला रखेंगे. अगले 6 महीने में इसे 70 हज़ार करोड़ ले जाने का लक्ष्य किया गया है. जबकि आज़ादी के बाद से जम्मू कश्मीर में सिर्फ़ साढ़े 14 हज़ार करोड़ का ही निवेश आया था.
2 हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का भी होगा शिलान्यास पीएम 2 हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास करेंगे और साथ में जम्मू-श्रीनगर टनल का भी लोकार्पण करेंगे. इस टनल के बन जाने से जो दूरी दस घंटे में तय की जाती थी वो घटकर पाँच के मात्र रह जायेगी. दरअसल जम्मू कश्मीर के विकास को आगे ले जाने का रोड मैप 370 हटने के बाद तेज़ी से तैयार किया गया है. ताकि जम्मू कश्मीर के युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराये जायें. वहाँ शांति सुरक्षा रहे और तरक़्क़ी के नए आयाम देश का ये सबसे खूबसूरत हिस्सा छूता रहे. खबर है कि जल्द ही परिसीमन आयोग अपनी फ़ाइनल रिपोर्ट देगा. जिसके बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



