
‘अधूरे इतिहास’ को पूरा करने के लिए सरकार क्या नई स्कीम ला रही है?
AajTak
पंजाब में कानून व्यवस्था कैसी है फिलहाल, रूस-चीन की यारी भारत के लिए क्या परेशान करने वाली है, शिक्षा के भगवाकरण वाले आरोप पर सरकार का क्या है जवाब और मेहुल चौकसी के ख़िलाफ़ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस खत्म होने के मायने क्या हैं, 'दिन भर' में सुनिए.
अमृतपाल आख़िर गया कहाँ? शनिवार को उसकी धड़पकड़ के लिए शुरू हुए पुलिसिया ऑपरेशन के 72 घण्टे बीत जाने के बाद भी ये सवाल, सवाल ही है. जवाब की जगह महज़ अफ़वाह हैं. क्या पुलिस कुछ छुपा रही है, अमृतपाल फ़रार भी हुआ तो कैसे, हुआ अगर तो गया कहाँ, किसी दूसरे राज्य या कोई और देश? इमाम सिंह खेरा, अमृतपाल सिंह के वकील हैं, उन्होंने आज इस मामले पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद कहा कि ये सम्भव ही नहीं और लोग गिरफ्तार हो जाएं और अमृतपाल सिंह न हो. हाईकोर्ट ने पुलिस के ऑपरेशन को इंटेलिजेंस फेलियर कहा और पूछा कि 80 हजार पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे जो उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी? चार दिन बाद इस मामले में फिर एक बार सुनवाई होनी है.
उधर मुख्यमंत्री राज्य के भगवंत मान ने अमृतपाल के समर्थकों के पकड़े जाने पर कहा कि माहौल ख़राब करने की हर कोशिश नाकामयाब साबित होगी. लेकिन अपने तकरीबन 6 मिनट के संदेश में उन्होंने न तो अमृतपाल सिंह का ज़िक्र किया, न ही वारिस पंजाब दे संगठन का. एक और बात, पंजाब सरकार ने खालिस्तान समर्थक कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को सस्पेंड किया है. इनमें संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान का हैंडल भी है. जिन्होंने अमृतपाल के ख़िलाफ़ पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की थी.
वहीं पंजाब के कुछ इलाकों में इंटरनेट बहाल कर दिया गया है, लेकिन संवेदनशील इलाक़ों में पाबंदी 23 मार्च तक रहेगी. राज्य में कानून व्यवस्था की अभी स्थिति क्या है? अमृतपाल के फ़रार होने की ये जो बात हो रही है, करेंट लोकेशन को लेकर कुछ स्थिति साफ़ हुई है क्या? चूंकि बात इंटरनल सिक्योरिटी थ्रेट की है तो कई एक्सपर्ट्स कह रहे हैं इसमें केंद्र का दखल भी वाजिब है, क्या दिल्ली की तरफ से कुछ ठोस पहलकदमी दिखी? 'दिन भर' में सुनने के लिए यहां क्लिक करें.
अब मॉस्को का रुख करते हैं. चाइनीज प्रेसीडेंट शी जिनपिंग रूस के दौरे पर हैं. ग्रैंड वेलकम मिला उन्हें कल रूस पहुँचने पर. राष्ट्रपति पुतिन से उनकी मुलाकात हुई कल. दौरे की टाइमिंग भी समझिए. रूस - यूक्रेन युद्ध के बाद चीनी राष्ट्रपति का ये पहला दौरा है. रूस पर लगे प्रतिबंधों के बीच चीन और ज्यादा रूस के करीब आया है. हाल ही में इंटरनेशनल कोर्ट ने पुतिन को यूक्रेन में छिड़ी जंग का दोषी भी ठहराया है. अब वेस्टर्न देशों और अमेरिका के खिलाफ पुतिन जो समर्थन का बेस तलाशना चाहते हैं, चीन उसमें अहम कड़ी है.
बीते सात बरसों में चीन और रूस के बीच का व्यापार जिस तरह से बढ़ा है, ये चीन और रूस के अच्छे संबंधों की गवाही देता है. 2015 में चीन से करीब 35 बिलियन डॉलर का इम्पोर्ट और 25 बिलियन डॉलर करने वाला रूस अब 75 बिलियन का इंपोर्ट और 115 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट करता है. जाहिर है ऐसे वक्त में पुतिन को शी जिनपिंग और चीन से बड़ी राहत है, तब जब दुनिया का आधे से अधिक हिस्सा उन्हे यूक्रेन में युद्ध के कारण दरकिनार कर चुका है.
कल अमेरिका का बयान आया चीनी राष्ट्रपति के मॉस्को दौरे पर. यूएस ने शी जिनपिंग से अपील की है कि वो युद्ध रोकने के लिए पुतिन से बात करें. मुमकिन है जिनपिंग और पुतिन के बीच इस बारे में बात हो. लेकिन जिनपिंग के इस दौरे की और क्या अहमियत है - आज दूसरे दिन क्या हुआ या क्या होने वाला है? दोनों देशों के संबंध बीते कुछ दिनों में जिस तरह से बदले हैं, जिस पर बात भी हो रही है, खास कर रूस के यूक्रेन में युद्ध छेड़ने के बाद, ये बदलाव किस तरह से दिखता है? भारत के लिए रूस और चीन की इस दोस्ती या कहूँ बढ़ती दोस्ती का मतलब क्या है, हमें किस तरह से देखना चाहिए इसे? 'दिन भर' में सुनने के लिए यहां क्लिक करें.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







