
अजब प्रेम की गजब कहानी... बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को कार से रौंदा, एक महीने बाद गिरफ्तार
AajTak
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवंदनी चौराहे पर 21 मार्च को एक कार एक युवक अनिल को अपनी चपेट में लेते हुए 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई थी.
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति के ऊपर कार चढ़ाकर हत्या की कोशिश की. तीन बच्चों की मां और उसके बॉयफ्रेंड को पुलिस ने एक महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है. पिछले दिनों पति की हत्या करने की कोशिश का CCTV फुटेज सामने आया था. पहले पुलिस इस घटना को हिट एंड रन का केस मानकर चल रही थी.
क्या है पूरा मामला?
ग्वालियर शहर में झांसी रोड थाना क्षेत्र के नाका चंद्रवंदनी चौराहे पर 21 मार्च को एक कार एक युवक अनिल को अपनी चपेट में लेते हुए 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई थी. घायल अनिल पाल जब अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ, तो सीधे SP ऑफिस पहुंचा और उसने अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश की.
बता दें कि पहले पुलिस इस घटना को हिट एंड रन का केस मानकर चल रही थी लेकिन CCTV फुटेज चेक करने और जांच पड़ताल करने के बाद खुलासा हुआ कि फरियादी पत्नी के द्वारा पीड़ित पति अनिल की जान लेने की कोशिश की गई थी. आरोपी महिला और उसके बॉयफ्रेंड को आखिर 1 महीने बाद पुलिस ने खोज निकाला और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. इसके बाद दोनों आरोपियों को को जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: ग्वालियर में बहू का कहर..! सास को बाल पकड़कर पटका, बेरहमी से पीटा, पति को भी जमकर पिटवाया
दरअसल, पूरा मामला तारागंज स्थित घर पर ही स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले अनिल पाल का है, जिनकी शादी साल 2016 में टेकनपुर की रजनी पाल से हुई थी. इस बीच उन्हें दो बेटी और एक बेटा हुआ. सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था फिर अचानक रजनी आए दिन विवाद कर मायके जाने लगी थी. इससे अनिल को शक हुआ तो जानकारी जुटाने पर उसे पता चला कि रजनी का मायके के पड़ोसी मंगल सिंह कुशवाह के साथ शादी से पहले से अफेयर चला आ रहा है. 20 मार्च के दिन रजनी पेट दर्द का बहाना लेकर जौरासी गांव में इलाज करने की बोलकर घर से निकली थी. जब शाम 6 बजे तक वो वापस नहीं लौटी तो अनिल बस स्टैंड जा पहुंचा, जहां उसने रजनी को उसके प्रेमी की नीली रंग कार से उतरते हुए देखा.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.








