
अजनाला कांड के बाद पंजाब पुलिस का एक्शन, अमृतपाल के 9 साथियों के आर्म्स लाइसेंस होंगे कैंसिल
AajTak
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ पंजाब पुलिस बड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रही है. अमृतपाल और उसके साथियों के आर्म्स लाइसेंस कैंसिल करने की बात हो रही है. अजनाला कांड के बाद इसे सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.
पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस बड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रही है. अमृतपाल के 9 करीबियों के आर्म्स लाइसेंस रद्द करने की बात की जा रही है. कुछ दिन पहले लवप्रीत तूफान की गिरफ्तारी के बाद जिस तरह से अमृतपाल और उसके करीबियों ने बवाल किया था, उसे देखते हुए सख्त कदम उठाने को लेकर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था. अब उसी कड़ी में हथियारों के लाइसेंस रद्द कर बड़ा झटका देने की तैयारी है.
अमृतपाल के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी
पंजाब पुलिस ने जिला प्रशासन को एक चिट्ठी लिखी है. उस चिट्ठी में जोर देकर कहा गया है कि अमृतपाल के 9 करीबियों के हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जाएं. ये भी साफ कहा गया है कि पहले भी जो हथियार दिए गए थे, वो आत्मरक्षा के लिए दिए गए थे. अब कब तक ये लाइसेंस रद्द किए जाते हैं, अभी साफ नहीं. लेकिन जल्द ही अमृतपाल और उसके करीबियों पर और एक्शन हो सकते हैं. कुछ दिन पहले ऐसे इनपुट भी मिले थे कि अमृतपाल पर हमला कर पंजाब में कानून व्यवस्था को खराब किया जाएगा. असल में ऐसे इनपुट मिले थे कि कुछ एंटी नेशनल एलीमेंट अमृतपाल पर हमला कर सकते हैं. उस पर हमला कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने की साजिश थी. पंजाब पुलिस को इस इनपुट की जानकारी दे दी गई थी और जमीन पर मुस्तैदी और ज्यादा बढ़ गई थी. इसके अलावा खुफिया एजेंसियों ने WDP के सभी जिला अध्यक्षों की फंडिंग पर नजर रखने को भी कहा था.
अब उस इनपुट के बाद अमृतपाल के करीबियों पर भी पैनी नजर रखने की तैयारी है. अगर उसके साथियों के हथियारों के लाइसेंस रद्द होते हैं, ऐसे में उसका संगठन काफी कमजोर हो जाएगा और फिर फंडिंग इकट्ठी करना मुश्किल रहेगा. इस बात को पंजाब पुलिस समझती है, ऐसे में सबसे पहले हथियारों के इस नेटवर्क को ही ध्वस्त करने की तैयारी है.
अमृतपाल ने क्या किया, थाने का घेराव क्यों?
जानकारी के लिए बता दें कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर चमकौर साहिब निवासी वरिंदर सिंह को अगवा करने और मारपीट करने का आरोप लगा था. बरिंदर सिंह ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि अमृतपाल सिंह के साथियों ने उसे अजनाला से अगवा कर लिया था और एक अज्ञात स्थान पर ले गए जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. शिकायत पर पुलिस ने अमृतपाल सिंह और समर्थकों पर केस दर्ज किया था. इस मामले में पुलिस ने अमृतपाल के करीबी लवप्रीत तूफान को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



