
अच्छी सेक्स लाइफ के लिए खाएं ये एक चीज, रसोई में ही मौजूद
AajTak
अदरक में कई औषधिय गुण पाए जाते हैं और इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है. इन सबके अलावा अदरक का संबंध सेक्स ड्राइव से भी है. सदियों से अदरक से ऐसी पारंपरिक दवाएं बनाई जाती रही हैं जिन्हें सेक्स ड्राइव बढ़ाने में भी काफी कारगर पाया गया है. आइए जानते हैं कि अदरक किस तरह सेक्स लाइफ को बेहतर बनाता है.
अदरक में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं और इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में भी किया जाता है. इन सबके अलावा अदरक का संबंध सेक्स ड्राइव से भी है. सदियों से अदरक से ऐसी पारंपरिक दवाएं बनाई जाती रही हैं जिन्हें सेक्स ड्राइव बढ़ाने में भी काफी कारगर पाया गया है. आइए जानते हैं कि अदरक किस तरह सेक्स लाइफ को बेहतर बनाता है. ब्लड फ्लो बढ़ाता है- स्टडीज के अनुसार, अदरक खाने से ब्लड फ्लो बढ़ता है जो यौन इच्छा को भी बढ़ाने का काम करता है. शोधकर्ताओं के अनुसार, अदरक पर की गई 6 स्टडीज की समीक्षा बताती है कि ये सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को भी कम करता है. एक अन्य स्टडी के मुताबिक, अदरक ब्लड क्लॉट बनने से रोकता है और रक्त वाहिकाओं के काम को बेहतर बनाता है. इससे सेक्स लाइफ अच्छी होती है. ऑक्सीडेटिव तनाव कम करता है- शरीर में फ्री रेडिकल्स और एंटीऑक्सिडेंट का संतुलन बिगड़ जाने पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है. इसकी वजह से शरीर में सूजन और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का असर फर्टिलिटी और सेक्सुअल फंक्शन पर भी पड़ता है. स्टडीज के अनुसार, अदरक इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है. इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में भी अदरक को काफी असरदार पाया गया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












