
...अचानक सड़क पर आ गया विशालकाय अजगर, डर से रुक गए लोग- Video
AajTak
उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार की शाम अचानक एक अजगर सड़क पर आ गया. जिसे देखकर लोग हैरान हो गए और वीडियो भी बनाने लगे. वहीं, अजगर को देखकर लोग सड़क पर ही कुछ देर तक रुक गए, जब तक अजगर जंगल में नहीं चला गया.
राजधानी देहरादून के थाना रोड पर विशालकाय अजगर के सड़क पर आने से हड़कंप मच गया. घटना 20 अक्टूबर की बताई जा रही है. अचानक सड़क पर आए अजगर को देखकर राहगीर भी चौंक गए और डर के मारे लोग तब तक आगे नहीं गए, जब तक अजगर सड़क पार करके जंगल में नहीं निकल गया. इस पूरी घटना का किसी राहगीर ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
यह भी पढ़ें: दोस्ती, लव और रेप... देहरादून में युवती के साथ बलात्कार, भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा, एक इलाके में तनाव
राहगीरों की गाड़ियों में लगा ब्रेक
जानकारी के मुताबिक पूरा वाकया देहरादून जिले के थानो रोड का है. जहां अजगर के शाम के वक्त सड़क पर आने से राहगीरों की गाड़ियों में ब्रेक लग गया. लोगों ने अजगर के पास जाकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. कुछ समय में अजगर ने रास्ता पार किया और जंगल में भाग गया. इतने विशालकाय अजगर को देखकर हर कोई आश्चर्यचकित नज़र आया.
यह भी पढ़ें: देहरादून फिल्म फेस्टिवल का हुआ शानदार समापन, युवाओं संग स्टार ने की मस्ती, टैलेंट को सराहा
वहीं, वीडियो सामने आने के बाद देहरादून डीएफओ नीरज शर्मा ने आज तक को बताया इस तरह की घटनाएं जंगल में आम हो रही हैं. वीडियो की जांच की जा रही है. यह पूरा क्षेत्र जंगल का है. ऐसे में आए दिन जंगली जीव-जंतु सड़क से बाहर निकलते रहते हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










