
अचानक बढ़ रही गर्मी... सामान्य से ऊपर जा रहा तापमान! मुंबई में क्यों बदल रहा मौसम?
AajTak
मुंबई में पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. दिन का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर से ऊपर जा रहा है. वीकेंड पर उमस की भी संभावना जताई गई है. अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़त बनी रह सकती है.
मुंबई में गर्मी का असर महसूस होने लगा है. अचानक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में सांताक्रूज वेधशाला में दिन का अधिकतम तापमान 35.1°C तक पहुंचा, जो सामान्य से करीब 4.2°C अधिक है. आने वाले दिनों में भी मुंबई में गर्मी का असर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसमी एंटी-साइक्लोन अपने सामान्य स्थान राजस्थान से हट गया है. इसी वजह से उत्तर मध्य महाराष्ट्र, उत्तर गुजरात और दक्षिण राजस्थान से सटे इलाकों में हवा के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है. इससे मुंबई में लंबे समय तक पूर्वी दिशा से चलने वाली स्थल हवाओं का असर बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में तापमान बढ़ने के आसार... क्या बारिश भी होगी? जानें मौसम का हाल
जहां आमतौर पर इस मौसम में दोपहर से पहले ही समुद्री हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं, जिससे तापमान नियंत्रित रहता है. लेकिन एंटी-साइक्लोन की स्थिति बदलने की वजह से हवा का पैटर्न बदल गया है. अब स्थल हवाएं रात से ही सक्रिय होकर सुबह और दोपहर तक बनी रहती हैं.
पिछले कुछ दिनों से समुद्री हवाएं दोपहर 2 बजे के बाद चल रही हैं, जिसके कारण पारा 35°C से ऊपर दर्ज हो रहा है. अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रहने की संभावना है. वीकेंड पर उमस महसूस हो सकती है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है. मध्य भारत में भी अगले 2 दिनों तक कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3°C बढ़ सकता है.

पश्चिम एशिया की लड़ाई खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिखते हैं. ईरान, US और इजरायल तनिक भी बातचीत के मूड में नहीं लग रहे हैं. इस बीच, जियोपॉलिटिकल और डिप्लोमैटिक सर्कल में कम से कम दो लोगों ने कहा है कि PM नरेंद्र मोदी युद्ध में बीच-बचाव करने के लिए सबसे सही हैं. आखिर इन एक्सपर्ट्स की पहली पसंद PM मोदी क्यों हैं?

भारत और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट से 20 टैंकर को सुरक्षित निकलवाने को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. संसद में हरदीप सिंह पूरी ने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है. देश में कोई तेल संकट नहीं है. पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है.

भारत में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से आम लोगों और व्यवसायों को गंभीर परेशानी हो रही है. घरेलू एलपीजी की सप्लाई निरंतर बनी हुई है लेकिन पैनिक बुकिंग और जमाखोरी के कारण संकट पैदा हो रहा है. कई वेंडर्स अपनी दुकानें बंद करने पर मजबूर हैं। कमर्शियल गैस पर सरकार का नियंत्राण न होने से कालाबाजारी बढ़ी है और होटल, रेस्टोरेंट, शादी समारोह प्रभावित हो रहे हैं. रेलवे खानपान निगम समेत कई इलाकों में गैस कमी के कारण इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू हुआ है.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम सरकार कितनी असरदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- कैबिनेट मंत्री रानोज पेगु और कैबिनेट मंत्री अशोक सिंघल. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'मुसलमानों के मन में क्या है?' में खास तौर पर आमंत्रित थे- विधायक करीम उद्दीन बरभुइया, विधायक अमिनुल इस्लाम और विधायक शरमन अली. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

समंदर की लहरों पर चलने वाले भीमकाय और विशाल टैंकर सबका ध्यान खींचते हैं. इन टैंकरों पर में भले तेल ही दुनिया को गति प्रदान करते हैं. आजकल ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले ऐसे ही टैंकरों को निशाना बना रहा है. क्या है इन टैंकरों की कहानी, कितना लोड लेकर चल सकते हैं? कैसे होता है इनका कंट्रोल. पढ़ें पूरी कहानी.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'असम बनेगा ग्लोबल हब' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम टूरिस्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के एमडी कुमार पद्मपानी बोरा और उद्यमी लार्सिंग मिंग साव्यान. एंकर अंजना ओम कश्यप की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.

हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है. डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है. एलएनजी कार्गो रोजाना आ रहे हैं. दूसरे मार्गों से भी सप्लाई आ रही है. सीएनजी की सप्लाई सौ फीसदी जारी है. कनाडा, नॉर्वे, रूस से हम ईंधन ले रहे हैं. एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा है. अल्टरनेट फ्यूल चैनल्स को एक्टिवेट कर दिया गया है. रिटेलर्स के जरिये केरोसिन तेल भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है. तीन मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है, जो हालात पर नजर रखे हुए है. हम लंबे समय तक ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. देश में पैनिक की वजह से डिमांड बढ़ी है. गैस को लेकर प्राथमिकताएं तय कर दी गई हैं. हरदीप पुरी की स्पीच के दौरान विपक्षी सदस्यों ने 'देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया' के नारे लगाए.

असम की राजधानी गुवाहाटी में आयोजित आजतक के कार्यक्रम 'पंचायत आजतक ' में खास मेहमानों की मौजूदगी रही. कार्यक्रम के सत्र 'कानून के पहरेदार' में खास तौर पर आमंत्रित थे- असम के पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह और असम के एडवोकेट जनरल देवजीत सैकिया. सत्र के मॉडरेटर कौशिक डेका की क्या हुई उनसे खास बातचीत, जानने के लिए देखें ये वीडियो.




