
अचानक गाजा पट्टी से सेना वापस क्यों बुलाने लगा इजरायल? IDF कमांडर ने बताया हमले का नया प्लान, ईरान से युद्ध को लेकर भी आया बयान
AajTak
पिछले 6 महीने से चल रही इजरायल-हमास की जंग के बीच इजरायली सेना ने अपने सैनिकों को गाजा इलाके से वापस बुला लिया है. IDF कमांडर ने इसके पीछे की वजह बताते हुए इजरायल के अगले कदम के बारे में बात की है. लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने ये भी संकेत दिया है कि इजरायल अभी जंग से पीछे नहीं हटने वाला है.
पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुई इजरायल और हमास (Israel Hamas War) के बीच की जंग को 6 महीने गुजर चुके हैं. इजरायली सेना के द्वारा गाजा पर किए गए हवाई हमलों में अब तक करीब 33 हजार फिलिस्तीनी नागरिकों के मारे जाने की खबर है. इजरायल की सेना ने रविवार को ऐलान किया कि उसने दक्षिणी गाजा शहर खान यूनिस से अपनी सेना वापस बुला लिया है. अधिकारियों ने कहा है कि सेना हमास के गढ़ राफा में जाने की तैयारी कर रही है.
AP की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना (IDF) प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने कहा कि गाजा में जंग जारी है और हम अभी रुकने वाले नही हैं. हमास के सीनियर अधिकारी अभी भी दक्षिणी गाजा पट्टी इलाके में छिपे हुए हैं, हम उन तक पहुंचेंगे.
मीडिया रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि इजरायल, राफा को खाली करने की तैयारी कर रहा है.
ABC News के मुताबिक इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बताया कि रविवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में खान यूनिस से इजरायली सैनिकों की वापसी राफा सहित आगे के मिशनों के लिए सेना तैयार करने के लिए की गई थी. उन्होंने कहा कि जब शहर में एक सैन्य ढांचे के रूप में हमास का अस्तित्व खत्म हो गया, तो खान यूनिस से सैनिकों की वापसी की गई. हमारी सेना ने भविष्य के मिशनों की तैयारी के लिए इलाका छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: Israel-Hamas War: इजरायल हमास जंग में अबतक कितनी तबाही, देखें 'इनसाइड स्टोरी'
ईरान पर इजरायल ने क्या कहा?

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








