
अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का दिल्ली में हल्लाबोल, जंतर-मंतर पर आज सत्याग्रह
AajTak
अग्निपथ स्कीम के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन के बीच इसे लेकर अब विपक्ष भी मैदान में उतर गया है. कांग्रेस ने आज दिल्ली में हल्ला बोलने का ऐलान किया है. पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेंगे.
देशभर में सेना भर्ती की अग्निपथ स्कीम को लेकर आक्रोश फूट पड़ा है. आक्रोशित युवा शहर-शहर, गांव-गांव प्रदर्शन कर रहे हैं. यूपी और बिहार में विरोध के स्वर तीखे हैं. युवा बसें फूंक रहे हैं, ट्रेन को आग लगाई जा रही है. इन सबके बीच इस मुद्दे पर सियासी संग्राम भी शुरू होता नजर आ रहा है. कई संगठनों की ओर से 18 जून को बिहार बंद का राष्ट्रीय जनता दल समेत कई पार्टियों ने समर्थन किया था तो वहीं अब कांग्रेस ने भी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया है.
कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह का ऐलान किया है. कांग्रेस के कार्यकर्ता आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करेंगे. सुबह 10 बजे से शुरू होने जा रहे सत्याग्रह में कांग्रेस के सांसद, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. कांग्रेस की ओर से जंतर-मंतर पर इस सत्याग्रह का आयोजन तब किया गया है, जब पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपना जन्मदिन मना रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 'अंकल, इस अग्निपथ को बंद करवा दो, कॅरियर खराब हो जाएगा', मजिस्ट्रेट के गले लग रो पड़ा युवक
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने अपने 53वें जन्मदिन पर अपील जारी कर कार्यकर्ताओं से किसी तरह का उत्सव न मनाने की अपील की थी. राहुल गांधी ओर से कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ये अपील जारी की थी. इसमें कहा गया कि देश में उपजी परिस्थियों से सभी चिंतित हैं. करोड़ों युवाओं का मन दुखी है. राहुल गांधी की ओर से करोड़ों परिवारों और युवाओं की पीड़ा साझा करते हुए उनके साथ खड़े होने का आह्वान किया गया था.
ये भी पढ़ें- 'देश में उपजी परिस्थितियों से करोड़ों युवा दुखी, उत्सव न मनाएं', बर्थडे पर राहुल गांधी का संदेश
इससे पहले, राहुल गांधी ने अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. राहुल गांधी ने कहा था कि युवाओं की बात मानते हुए उन्हें माफीवीर बनना पड़ेगा और अग्निपथ स्कीम वापस लेनी पड़ेगी. उन्होंने केंद्र सरकार पर आठ साल से 'जय जवान, जय किसान' के मूल्यों का अपमान करने का भी आरोप लगाया था.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








