
'अगले 36 घंटे में सैन्य हमला...', पाकिस्तान के मंत्री को भारत की जवाबी कार्रवाई का डर
AajTak
पाकिस्तान के सूचना मंत्री तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत पहलगाम की घटना को झूठे बहाने के रूप में इस्तेमाल करके अगले 24 से 36 घंटों के भीतर सैन्य हमला कर सकता है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारर ने दावा किया कि हमें विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली है, जो यह संकेत देती है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों में सैन्य हमला कर सकता है.
ये बयान उस समय आया है जब पीएम मोदी ने मंगलवार को आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए सेनाओं को खुली छूट दे दी है. ताकि वे पहलगाम हमले के गुनहगारों और उनके मददगारों को सज़ा दे सकें. इस आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी.
ये भी पढ़ें- 'भारत आग के साथ खेल रहा है...', ख्वाजा के तीन दिन में हमले की थ्योरी के बाद एक और पाकिस्तानी मंत्री की गीदड़भभकी
पाकिस्तान के सूचना मंत्री तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा कि पाकिस्तान के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत पहलगाम की घटना को झूठे बहाने के रूप में इस्तेमाल करके अगले 24 से 36 घंटों के भीतर सैन्य हमला कर सकता है.
तरार ने दी गीदड़भभकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











