
'अगर 30 और सीटें मिली होती, तो देश में कांग्रेस की सरकार होती...', OBC सम्मेलन में PM मोदी पर बरसे खड़गे
AajTak
अपने संबोधन में मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी को 'उच्च जाति' का बताते हुए उनकी तारीफ की. खड़गे ने कहा,
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज OBC महासम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सामाजिक न्याय के मुद्दों से भाग रही है और पिछड़ों को उनका अधिकार नहीं दे रही.
खड़गे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी "झूठ बोलने की आदत" वाले नेता हैं और उनका नारा अब 'सबका साथ, सबका विकास' नहीं, बल्कि 'सबका विनाश' बन गया है.
खड़गे ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, “वो सवर्ण जाति से हैं, फिर भी पिछड़े, दलित और आदिवासी समाज के लिए आवाज़ उठा रहे हैं. आप उनके साथ क्यों नहीं खड़े होंगे?” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर वर्ग के लिए लड़ रहे हैं, और यही कांग्रेस की विचारधारा है.
पीएम मोदी पर आरक्षण रोकने का आरोप
खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शैक्षिक रूप से पिछड़े और वंचित समुदायों को आरक्षण देने से बचते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी पहले सवर्ण जाति से थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद खुद को पिछड़ा वर्ग में शामिल करा लिया. खड़गे ने कहा, “पीएम मोदी खुद को पिछड़ा कहते हैं, लेकिन उनके फैसले पिछड़ों के खिलाफ होते हैं.”
यह भी पढ़ें: 'केंद्र की सत्ता में आए तो RSS को करेंगे बैन...', कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे का ऐलान

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










