
अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान की कितनी बुरी हालत होगी? Grok ने दिया जवाब
AajTak
पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान की सैन्य ताकत की काफी बात हो रही है, ऐसे में जानते हैं अगर युद्ध हो जाए तो उसके क्या परिणाम होंगे.
पहलगाम अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के तनातनी बढ़ गई है. भारत की ओर से पाकिस्तान पर कई तरह के बैन लगाए गए हैं. इसी बीच, भारत और पाकिस्तान की सैन्य ताकत की भी बात हो रही है. पाकिस्तान में लोगों को डर है कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला कर देगा तो क्या होगा. वहां के लोग गूगल पर भी भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं. ऐसे में ग्रोक से भी पूछा कि अगर भारत-पाकिस्तान के बीच जंग होती है तो पाकिस्तान की कितनी बुरी हालत होगी? तो जानते हैं ग्रोक ने क्या जवाब दिया...
ग्रोक ने क्या जवाब दिया?
ग्रोक ने इस जवाब पर कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान को गंभीर और संभावित रूप से विनाशकारी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.' साथ ही ग्रोक ने अलग-अलग क्षेत्रों में पाकिस्तान को होने वाले नुकसान के बारे में बताया है...
सैन्य नुकसान: भारत की सैन्य शक्ति (3.5 मिलियन सैनिक, उन्नत हथियार, बड़ी वायुसेना और नौसेना) पाकिस्तान (1.2 मिलियन सैनिक, कम संसाधन) से कहीं अधिक है. पारंपरिक युद्ध में पाकिस्तान की सेना को भारी हार का सामना करना पड़ सकता है. भारत की रणनीतिक गहराई और संसाधन उसे लंबे युद्ध में लाभ देंगे. पाकिस्तान की सेना कुछ समय तक टिक सकती है, लेकिन भारत की श्रेष्ठता के कारण उसे भारी नुकसान (सैनिक, हथियार, बुनियादी ढांचा) होगा. प्रमुख शहरों और सैन्य ठिकानों पर कब्जा या विनाश संभव है.
परमाणु युद्ध का खतरा: अगर परमाणु हथियारों का उपयोग हुआ, तो पाकिस्तान की स्थिति अकल्पनीय रूप से भयावह होगी. 50-70% आबादी प्रभावित हो सकती है, शहर नष्ट हो सकते हैं. पाकिस्तान के पास भले ही 150-170 परमाणु हथियार हैं, लेकिन उसकी छोटी भौगोलिक सीमा (7.97 लाख वर्ग किमी बनाम भारत के 32.87 लाख वर्ग किमी) और घनी आबादी (240 मिलियन, ज्यादातर पूर्वी हिस्से में) उसे अधिक असुरक्षित बनाती है. परमाणु हमले से पाकिस्तान के प्रमुख शहर (कराची, लाहौर, इस्लामाबाद) तबाह हो सकते हैं, जिससे लाखों लोग मर सकते हैं और बुनियादी ढांचा पूरी तरह नष्ट हो सकता है.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.












