
अगर भारत ने लिया ये फैसला तो और बढ़ जाएंगी कनाडा की मुश्किलें
AajTak
भारत सरकार ने हाल ही में कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस को सस्पेंड कर दिया है. यह कदम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के संसद में दिए गए उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत सरकार पर आरोप लगाया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तल्खी आ गई.
भारत और कनाडा के संबंधों में आज जिस तरह की खटास पैदा हो गई है. उससे न सिर्फ राजनियक रिश्ते तल्ख हुए हैं बल्कि लाखों भारतीय छात्रों में एक डर और संशय बना हुआ है. कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों के समुदाय में एक अजीब से बेचैनी है. इसके अलावा उन छात्रों में भी चिंता बढ़ी है, जो कनाडा में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं. दोनों देशों में टकराव के बीच यह स्पष्ट है कि अब भारत ऐसी स्थिति में है, जहां वह कनाडा की दुखती रग दबा सकता है.
भारत सरकार ने हाल ही में कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सर्विस को सस्पेंड कर दिया है. यह कदम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के संसद में दिए गए उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत सरकार पर आरोप लगाया था. इसके बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में तल्खी आ गई. कनाडा ने भारत के राजनयिक को तुरंत निष्कासित कर दिया, जिसका जवाब देते हुए भारत ने भी उसके राजदूत को बाहर का रास्ता दिखा दिया.
इसके बाद बुधवार को खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नून ने एक धमकी भरा वीडियो जारी कर भारतीय मूल के कनाडाई हिंदुओं को भारत लौटने की धमकी दे दी, जिससे मामले ने एक अलग मोड़ ले लिया.
भारतीय छात्रों में है अजीब सी बेचैनी
भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंधों में गतिरोध से कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय के छात्रों और भारत में उनके परिजनों में अजीब से बेचैनी और चिंता बनी हुई है. कनाडा के इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने बताया कि हमें भारत से ऐसे परिजनों के बहुत सारे कॉल आ रहे हैं, जिनके बच्चे कनाडा में पढ़ाई कर रहे हैं. वे अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. हम उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि स्थितियों में सुधार होगा. लेकिन हम यह भी जानते हैं कि इस डर और तनाव को दूर करना दोनों देशों के राजनीतिक नेतृत्व पर निर्भर करता है. लेकिन फिलहाल कनाडा और भारत के बीच राजनयिक संबंधों में गिरावट से तनाव चरम पर पहुंच गया है.
इस बीच कनाडा के ब्रैम्पटन में पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने कहा कि आजकल भारतीय समुदाय के छात्रों के बीच खालिस्तानी धमकियां और ट्रूडो का बयान चर्चा का केंद्र है. कनाडा में वर्क परमिट पर काम करने वाले लुधियाना के युवाओं का कहना है कि उन्हें पहली बार यह सोचने को मजबूर होना पड़ा है कि क्या वाकई कोई खतरा है. लेकिन खालिस्तानी तत्वों के डर की वजह से नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते कद पर भरोसा जताया.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




