
अगर नाम में है राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान तो मुफ्त मिलेगा खाना...राम मंदिर उद्घाटन के बाद आया आईडिया
AajTak
नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन से उतरते ही एक बैनर आजकल हर किसी की नज़र से होकर गुजर रहा है. इस बैनर पर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की फ़ोटो लगी है. इसके नीचे लिखा है कि अगर आपके नाम में राम सीता लक्ष्मण हनुमान आता है तो आपके लिए खाना फ़्री हमेशा के लिए.
नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन से उतरते ही एक बैनर आजकल हर किसी की नज़र से होकर गुजर रहा है. इस बैनर पर राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की फ़ोटो लगी है. इसके नीचे लिखा है कि अगर आपके नाम में राम सीता लक्ष्मण हनुमान आता है तो आपके लिए खाना फ़्री हमेशा के लिए.
इन लाइनों को पढ़कर हर कोई उस पोस्टर की तरफ चल पड़ता है. लोग जानना चाहते हैं कि ऐसा भला कौन है जो सिर्फ़ राम के नाम पर ही जीवन भर फ़्री में खाना खिलाने को तैयार है.
‘नाम ओवैस खान, फिर राम के नाम फ़्री खाना?’ इस बैनर के नीचे एक छोटी सी फूड वैन खड़ी होती है. इस फ़ूड वेन को ओवैस खान चलाते हैं. इस फूड वैन के ज़रिए ही वह अपने घर की रोज़ी रोटी को आगे बढ़ा रहे हैं लेकिन ओवैस ख़ान का दिल बहुत बड़ा है. ओवैस ख़ान ने बकायदा बैनर लगा रखा है कि जिस किसी के भी नाम में राम सीता लक्ष्मण या हनुमान होगा वो उसे ताउम्र फ़्री में खाना खिलाएंगे.
‘ताकि समाज में एकता का संदेश जाए’ ओवैस ख़ान कहते हैं कि जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ तो कई लोग हम पर तंज कस रहे थे कि तुम्हें तो ख़ुशी नहीं हुई ऐसे लोगों को ही मैंने मैसेज देने की कोशिश की है कि ये हिंदू मुस्लिम एकता की बात है और उनकी एकता को कोई तोड़ नहीं सकता. हमें भी राम मंदिर की उतने ही ख़ुशी है जितनी हिंदुओं को है.
‘आईडी भी नहीं देखते’ ओवैस ख़ान कहते हैं कि वैसे तो दिन में तीन चार लोग ही आते हैं, जिनके नाम राम सीता लक्ष्मण या हनुमान से शुरू होते हैं, तो ऐसे लोगों से हम किसी तरह की कोई ID नहीं माँगते लेकिन अगर यह संख्या बहुत ज़्यादा हो जाएगी तो हम उनसे उनकी कोई ID माँगे. वो कहते हैं कि ऐसे तो कई लोग मज़ाक में अपने नाम में राम लगाकर बताते हैं लेकिन वो पैसे भी देकर जाते हैं और कई लोग ऐसे भी हैं जिनके नाम में सच में राम है उसके बावजूद वो पैसे देते हैं लेकिन हमारी तारीफ़ भी खूब करते हैं.
‘तुम तो हिंदू बन गए’ ओवैस खान बताते हैं कि जब मैंने इस काम को शुरू किया और अपने समाज के लोगों को बताया तो उन्होंने कहा कि तुम तो हिंदू हो गए. लेकिन बाद में जब सोशल मीडिया पर लोग मेरे काम की तारीफ़ करने लगे तो उन लोगों ने भी काम की तारीफ़ शुरु कर दी. ओवैस खान कहते हैं कि जब तक मेरा ये काम चलेगा तब तक ये ऑफ़र जारी रहेगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



