
'अगर केंद्र बातचीत करे तभी चिकित्सा सहायता लेंगे डल्लेवाल...,' सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारी किसानों ने रख दी शर्त
AajTak
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को लेकर सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच ने मंगलवार को एक बार फिर सुनवाई की है. इस दौरान किसानों की ओर से कोर्ट में कहा गया है कि अगर केंद्र सरकार बातचीत करने को तैयार होती है, तभी जगजीत सिंह डल्लेवाल मेडिकल सहायता लेंगे.
हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पिछले 10 महीने से किसान डटे हैं. वहां किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 35 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच ने मंगलवार को एक बार फिर सुनवाई की, इस दौरान किसानों की ओर से कोर्ट में कहा गया कि अगर केंद्र सरकार बातचीत करने के लिए तैयार होती है, तभी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मेडिकल सहायता लेंगे.
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस सुधांशु धूलिया की विशेष अवकाश पीठ ने मंगलवार को सुनवाई की और पंजाब सरकार को डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता देने के निर्देशों का पालन करने के लिए और समय दिया है. इससे पहले 28 दिसंबर को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने डल्लेवाल को मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश का अमल नहीं करने पर पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी.
अब स्पेशल बेंच ने पंजाब सरकार को डल्लेवाल की सेहत और किसानों से बैठक कर समुचित हल निकलने के लिए दो दिनों की मोहलत दी है.
आदेशों का हर हाल में पालन हो
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारे आदेशों का हर हाल में पालन किया जाना चाहिए और केंद्र सरकार हरसंभव सहायता देगी. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा कि आप कुछ और समय दिए जाने की मांग क्यों कर रहे हैं. पंजाब सरकार के एडवोकेट जनरल ने कोर्ट को बताया कि कुछ जिम्मेदार लोग डल्लेवाल से बात करने गए थे. कल दो चीजें हुईं. पहली, पंजाब बंद की घोषणा की गई थी, जिसकी वजह से पूरे पंजाब में नाकेबंदी हो गई. दूसरी, केंद्र सरकार को प्रस्ताव दिया गया है कि अगर डल्लेवाल को बातचीत का प्रस्ताव मिलता है तो वो मेडिकल सहायता लेने के लिए तैयार हैं.
दरअसल, सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता गुरविंदर सिंह ने बेंच को बताया कि हस्तक्षेपकर्ता और वार्ताकार धरनास्थल पर गए थे और कोर्ट के आदेश का अनुपालन करवाने का प्रयास किया था. प्रदर्शनकारी किसानों ने प्रस्ताव दिया है कि अगर केंद्र उनसे बात करने के लिए तैयार है और इसका न्योता दिया जाता है तो डल्लेवाल चिकित्सा सहायता लेंगे.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







