
अखिलेश मैनपुरी में घर-घर मांग रहे वोट, क्या रामपुर और खतौली में भी करेंगे चुनाव प्रचार?
AajTak
मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि से सपा के टिकट पर डिंपल यादव चुनाव लड़ रही है, जिन्हें जिताने के लिए अखिलेश यादव ने पूरी ताकत लगा रखी है. मैनपुरी में गांव-गांव और घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं, लेकिन रामपुर विधानसभा और खतौली सीट पर अभी चक अखिलेश यादव प्रचार करने नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में सभी की निगाहें लगी है कि अखिलेश उपचुनाव में प्रचार मैनपुरी से बाहर जाएंगे?
उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा. मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा सीट पर सपा और बीजेपी के बीच मुकाबला है तो खतौली विधानसभा सीट पर आरएलडी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है. उपचुनाव प्रचार से अभी तक दूरी रखने वाले अखिलेश यादव मैनपुरी सीट पर घर-घर जाकर अपनी पत्नी डिंपल यादव को जिताने की अपील कर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अखिलेश यादव क्या रामपुर और खतौली सीट पर भी चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगे?
रामपुर सीट क्या आजम के भरोसे छोड़ रखा है सपा के दिग्गज नेता और मुस्लिम चेहरा आजम खान को हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा होने के चलते रामपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है. आजम खान की सीट पर सपा ने आसिम रजा को उतारा है तो बीजेपी से आकाश सक्सेना मैदान में है. रामपुर सपा की परंपरागत सीट रही है, जहां बीजेपी कमल खिलाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है. इसके बावजूद अभी तक अखिलेश यादव रामपुर सीट पर चुनाव प्रचार करने नहीं पहुंचे हैं और न ही सपा के कोई दूसरा बड़े नेता वोट मांगते हुए नजर आए हैं.
वहीं, पिछले दिनों हुए रामपुर लोकसभा उपचुनाव में भी अखिलेश यादव प्रचार करने नहीं गए थे और आजम खान के भरोसे पर छोड़ रखा था. इसका नतीजा यह रहा कि बीजेपी, रामपुर लोकसभा सीट सपा के हाथों से छीनने में कामयाब रही. रामपुर विधानसभा सीट पर अब उपचुनाव हो रहे हैं तब भी अखिलेश यादव और सपा के दूसरे बड़े नेता चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं उतरे हैं. इस तरह से रामपुर का चुनाव सपा ने आजम खान के ऊपर छोड़ दिया है जबकि दूसरी तरफ बीजेपी के तमाम बड़े नेता रामपुर में डेरा जमाए हुए हैं और सपा के मुस्लिम नेता एक के बाद एक बीजेपी का दामन थाम रहे हैं ताकि आजम के दुर्ग में कमल खिला सके.
अखिलेश खतौली में गठबंधन धर्म निभाएंगे? खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव बीजेपी के विधायक विक्रम सैनी को सजा होने के चलते हो रहा है. सपा की सहयोगी आरएलडी से मदन भैया चुनावी मैदान में है तो बीजेपी ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को उतारा है. आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी ने खतौली में पूरी ताकत लगा रखी है तो बीजेपी ने भी अपने नेताओं को प्रचार में उतारा दिया है. 2024 के लोकसभा चुनाव के लिहाज से पश्चिमी यूपी के लिए खतौली सीट को लिट्मस टेस्ट माना जा रहा है. ऐसे में सभी के मन में है कि अखिलेश यादव क्या गठबंधन धर्म निभाते हुए अपने सहयोगी आरएलडी के कैंडिडेट मदन भैया के लिए प्रचार करने खतौली आएंगे?
रामपुर-खतौली में अखिलेश की क्यों दरकार रामपुर और खतौली विधानसभा सीट का उपचुनाव उत्तर प्रदेश की सियासत के लिए काफी अहम मानी जा रही है. खतौली सीट बीजेपी की रही है तो रामपुर सीट पर सपा का कब्जा रहा है. 2022 के चुनाव से बाद से बीजेपी के जीत का सिलसिला जिस तरह से जारी है, बीजेपी के उस विजय रथ को खतौली और रामपुर सीट पर रोकने का अखिलेश यादव के पास बेहतर मौका साबित हो सकता है. दोनों सीटों के सियासी समीकरण भी सपा गठबंधन के पक्ष में है. रामपुर सीट पर यादव-मुस्लिम समीकरण तो खतौली सीट पर गुर्जर-जाट-मुस्लिम कैंबिनेशन मजबूत है. ऐसे में अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार में उतरने से गठबंधन का सियासी लाभ मिल सकता है.
मैनपुरी में डिंपल को जिताने में लगे अखिलेश अखिलेश यादव का फिलहाल फोकस मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पर है, जहां से उनकी पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ रही हैं. अखिलेश चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए आजमगढ़ भले न गए हों, लेकिन जब मामला अपनी पत्नी डिंपल यादव का आया तो चाचा शिवपाल यादव को मनाने के लिए उनके घर गए. चाचा को सिर्फ मनाया ही नहीं बल्कि मैनपुरी में डिंपल यादव को जिताने के लिए अखिलेश यादव गांव-गांव और घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि अगर आजमगढ़ और रामपुर वाली चूक किया तो नेताजी की कर्मभूमि को भी गवांने में देर नहीं लगेगी.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



