
अखिलेश के भतीजे, लालू के दामाद, मुलायम की सीट पर तेज प्रताप को मिल सकता है टिकट
AajTak
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सपा से तेज प्रताप यादव को टिकट मिल सकता है. यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई है, जहां से वह पहले भी सांसद रह चुके हैं. तेज प्रताप यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रिश्ते में भतीजे है और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं.
मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही मैनपुरी ने केवल नेताजी के ही सियासी सफर को उड़ान नहीं दी बल्कि सैफई परिवार की तीन पीढ़ियां इसी मैनपुरी के रास्ते संसद तक पहुंची. मुलायम सिंह यादव के निधन से सिर्फ मैनपुरी सीट खाली ही नहीं हुई बल्कि लोकसभा में 'यादव परिवार' का प्रतिनिधित्व भी खत्म हो गया है. ऐसे में मैनपुरी सीट पर मुलायम सिंह के सियासी वारिस के तौर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भतीजे और लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव चुनावी मैदान में उतर सकते हैं?
तेज प्रताप क्या मैनपुरी से लड़ेंगे चुनाव
सपा सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव मैनपुरी लोकसभा सीट पर तेज प्रताप सिंह यादव को उम्मीदवार बना सकते हैं. तेज प्रताप पहले भी इस सीट से सांसद रह चुके है. वह मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई के रतन सिंह यादव पौत्र हैं. तेज प्रताप के पिता रणवीर सिंह यादव राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे, लेकिन 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. वो ब्लाक प्रमुख रहे हैं और रणवीर की पत्नी मृदुला यादव मौजूदा समय में सैफई की ब्लाक प्रमुख हैं.
अखिलेश के भतीजे और लालू के दमाद
रणवीर सिंह यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं, जिस लिहाज से तेज प्रताप सिंह यादव उनके भतीजे हैं. तेज प्रताप की पत्नी राजलक्ष्मी बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं. इस तरह से लालू प्रसाद के दामाद हैं. तेज प्रताप मैनपुरी से पहले भी सांसद रह चुके हैं और सपा उन्हें एक बार फिर से टिकट दे सकती है. हालांकि, तेज प्रताप के अलावा धर्मेद्र यादव और डिंपल यादव के नामों को लेकर भी पार्टी में चर्चा है, लेकिन पार्टी को तरफ से अभी तक औपचारिक रूप से कोई नाम फाइनल नहीं है.
मैनपुरी सीट पर कभी नहीं खिला कमल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











