
अखिलेश के निर्देश के बाद सपा नेता ने डिलीट किया ट्वीट, राहुल पर दिया था विवादित बयान
AajTak
IP सिंह की टिप्पणी पर पंखुड़ी पाठक ने जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि भारत की जनता की आवाज़, समस्त देश के नेता राहुल गांधी के ऊपर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा की गई इस अमर्यादित टिप्पणी से देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं.
सपा नेता आईपी सिंह द्वारा राहुल गांधी पर आपत्तिजनक कमेंट के बाद दोनों पार्टियों के बीच लड़ाई बढ़ती दिखने के बाद अखिलेश यादव को बीच में आना पड़ा. अखिलेश के निर्देश के बाद IP सिंह ने ट्वीट डिलीट कर दिया. दोनों पार्टियों के बीच चल रहे वाक् युद्ध के बीच अखिलेश यादव को कांग्रेस के शीर्ष नेता द्वारा मैसेज भिजवाया गया जिसके बाद अब दोनों ही दलों के बीच बढ़ी बात थमती दिख रही है. अखिलेश ने कहा है कि मुझे उनकी बात माननी पड़ेगी, उन्होंने कुछ संदेश दिया है. हालांकि, प्रदेश स्तर पर कांग्रेस द्वारा क्लैरिटी से कुछ न बताने को लेकर अखिलेश अभी भी नाराज है. इस बीच अखिलेश ने आईपी सिंह समेत पार्टी नेताओं को कांग्रेस के खिलाफ अनर्गल ट्वीट न करने का निर्देश दिया जिसके बाद आईपी सिंह ने अपने ट्वीट डिलीट कर दिए.
IP सिंह ने किया विवादित ट्वीट IP सिंह ने लिखा था कि महागठबंधन की पहल बिहार के 8 बार के यशस्वी CM अति सरल पटेल नीतीश कुमार जी ने की. एक एक पार्टियों को जोड़े और उन्हें महागठबंधन का नेता बनाने के बजाय कांग्रेस खेल पर उतर आयी. IP सिंह ने लिखा कि जो व्यक्ति अपने सगे भाई वरुण गांधी जी को नहीं जोड़ पाया वह झूठा मोहब्बत बांट रहा है. कांग्रेस की सात पुश्तें समाजवादी पार्टी की कभी कुछ बिगाड़ नहीं पायेंगी. आईपी सिंह ने राहुल गांधी को वंशविहीन भी कहा.
पंखुड़ी पाठक ने कहा कार्रवाई हो IP सिंह की टिप्पणी पर पंखुड़ी पाठक ने जवाब दिया. उन्होंने लिखा कि भारत की जनता की आवाज़, समस्त देश के नेता राहुल गांधी के ऊपर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता द्वारा की गई इस अमर्यादित टिप्पणी से देश के करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. मुझे विश्वास है कि अखिलेश यादव ऐसी निम्न स्तरीय भाषण का समर्थन नहीं करेंगे. इस तरह के शब्दों से भाजपा को मज़बूत करने का काम कर रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
आईपी सिंह के बयान पर कांग्रेस नेता अजय राय ने कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका विरोध दर्ज कराएगी. इस तरह की भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती.
मालूम हो कि जब से कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में किनारे किया है तभी से दोनों पार्टियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे अपने साथ धोखा बताया है. वहीं, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि अखिलेश-वखिलेश को छोड़िए. सपा नेता रामगोपाल यादव ने कांग्रेस नेताओं को छुटभैये करार दिया है.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.




