
अक्षय कुमार की एक्ट्रेस शांतिप्रिया का डिजिटल डेब्यू, इस सीरीज में आएंगी नजर
AajTak
शांतिप्रिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में साउथ फिल्म से की थी. उन्होंने 4 साल साउथ फिल्मों में काम किया और फिर बॉलीवुड की तरफ रुख किया. उनकी पहली फिल्म सौगंध थी. साल 1994 में उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली.
फिल्म सौगंध (1991) में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शांतिप्रिया अब डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. वो वेब शो The Dharavi Bank में नजर आएंगी. हालांकि,अभी वेब सीरीज को लेकर ज्यादा कुछ डिटेल्स सामने नहीं आई हैं. फिल्म सौगंध लीड हीरो के तौर पर एक्टर अक्षय कुमार की डेब्यू फिल्म थी. टाइम्स ऑफ इंडिया ने सोर्स के हवाले से शांतिप्रिया के डिजिटल डेब्यू को कंफर्म किया है. हालांकि, कोई डिटेल्स अभी शेयर नहीं की हैं. हिंदी फिल्मों की बात करें तो वो मेरे सजना साथ निभाना, फूल और अंगारे, Veerta, अंधा इंतकाम, मेहरबान और इक्के पे इक्का में काम कर चुकी हैं.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












