
अंदर हमास के आतंकी, बाहर इजरायली सेना... गाजा के अस्पतालों में फंसे मरीज बेहाल, जारी है हमला
AajTak
गाजा में इजरायली सेना ने अल शिफा समेत चार बड़े अस्पतालों को घेर रखा है. हमले भी जारी हैं. इस जंगी कार्रवाई के दौरान इजरायली सेना ने जमीनी लड़ाई में हमास के 100 आतंकियों को मार डाला है, वहीं 30 फाइटर्स को अपने कब्जे में ले लिया है.
Israel-Hamas War: इजरायली सेना जल्द से जल्द गाजा पट्टी से हमास का सफाया करने में जुटी है. उसकी अलग-अलग ब्रिगेड, गाजा के अलग-अलग इलाकों में युद्ध को आगे बढ़ा रही है. इजरायली सेना मध्य-पूर्व की सबसे शक्तिशाली सेना मानी जाती है. उसी सेना ने गाजा में हमास की दो इमारतों को जोरदार धमाके से उड़ा दिया है. गाजा पर जमीनी आक्रमण करने के बाद इजरायली सेना हमास लड़ाकों के हमले के बीच आगे बढ़ रही है. इजरायल की फौज अब हमास को पूरी तरह से खत्म कर देना चाहती है, लेकिन इस दौरान गाजा के अस्पतालों को लेकर इजरायल भी सवालों के घेरे में है.
हारेल ब्रिगेड ने मचाई तबाही इजरायली सेना की हारेल ब्रिगेड गाजा पट्टी के एक्लकरमेन इलाके में हमास के ठिकानों को तबाह करती हुई आगे बढ़ रही है. इजरायली सेना ने एक वीडियो जारी कर दिखाया है कि उसके सैनिक गाजा में कितनी भीषण जंग लड़ रहे हैं. इजरायली सेना की हारेल ब्रिगेड रिजर्व ब्रिगेड है, जो दक्षिण इजरायल में तैनात थी और अब गाजा पट्टी में हमास का सफाया करने में जुटी है.
एंटी टैंक मिसाइल पॉजिशन को उड़ाया इस कार्रवाई के दौरान हारेल ब्रिगेड ने लंबी दूरी का रॉकेट लॉन्चर तबाह किया, जिससे इजरायल को निशाना बनाया जाता था. इसी से एंटी टैंक मिसाइल पॉजिशन को उड़ाया गया है, जहां से इजरायली टैंकों को निशाना बनाया जा रहा था. हमास की सुरंग, निगरानी पोस्ट बर्बाद कर दी गई हैं, जहां से हमास इजरायली सेना की निगरानी और उन पर हमले कर रहा था.
इस जंगी कार्रवाई के दौरान इजरायली सेना ने जमीनी लड़ाई में हमास के 100 आतंकियों को मार डाला है, वहीं 30 फाइटर्स को अपने कब्जे में ले लिया है.
दो हिस्सों में बंटी गाजा पट्टी गाजा पट्टी को दो हिस्सों में बांट चुकी इजरायली सेना के सामने अब मैदान खुला है. ज्यादातर फिलिस्तीनी दक्षिण गाजा में शिफ्ट हो चुके हैं और उत्तरी गाजा में इजरायली सैनिकों के सिवाय अब जो नजर आता है, वो हैं हमास के आतंकी. और इजरायली सेना ये प्रण कर चुकी है कि गाजा से हमास को नामोनिशान मिटाकर रहेगी.
हमास के पास है देसी एंटी-टैंक रॉकेट हमास का दावा है कि ये रॉकेट उसने इसी साल यानी 2023 में तैयार किया है. इसकी मारक रेंज 150 मीटर है. इसका वजह साढे 4 किलो है. इसमें 1 किलो 400 ग्राम विस्फोटक रहता है. इसका वॉरहेड गर्मी से चार्ज होता है. ये रिएक्टिव आर्मर को 600 मिलीमीटर तक और बिना रिएक्टिव वाले आर्मर को 750 एमएम तक भेद सकता है. इसे कंधे से फायर किया जाता है और ये रॉकेट दो हिस्सों में होता है. अगला हिस्सा नुकीला होता है जो कवच के भेदता है और दूसरे हिस्से में विस्फोटक होता है, जो धमाका कर टैंक को तबाह कर देता है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







