
अंजलि केस: 6 दिन, 6 थ्योरी... आरोपियों के झूठ के जाल में उलझी पुलिस... इन 6 सवालों का सच आएगा सामने?
AajTak
दिल्ली के कंझावला केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. लेकिन इन खुलासों से अंजलि केस सुलझने की बजाय उलझता जा रहा है. अब पता चला है कि हादसे के वक्त कार में सिर्फ चार लोग थे. जबकि पुलिस ने पहले कहा था कि एक्सीडेंट के समय कार में 5 लोग थे. इतना ही नहीं कार दीपक नहीं अमित चला रहा था.
1 जनवरी को दिल्ली के कंझावला इलाके में 20 साल की अंजलि का शव नग्न और क्षत विक्षत अवस्था में मिला था. पुलिस ने बताया था कि अंजलि की स्कूटी का कार से एक्सीडेंट हुआ था, इसके बाद उसका पैर कार में फंस गया था. कार सवार आरोपी अंजलि को 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे, इससे उसकी मौत हो गई. घटना को 6 दिन हो गए हैं, 6 आरोपी भी गिरफ्तार हो चुके हैं. लेकिन पुलिस अभी तक मामले का पूरी तरह से खुलासा नहीं कर पाई है. पुलिस इसे लेकर हर रोज ऐसे खुलासे कर रही है, जिससे थ्योरी सुलझने के बजाय उलझती जा रही है. आईए जानते हैं कि घटना के बाद से 6 दिन में क्या क्या हुआ और पुलिस आरोपियों के जाल मे कैसे उलझी रही...1 जनवरी : पुलिस ने साधारण एक्सीडेंट बताया
1 जनवरी की सुबह करीब 3.15 बजे एक राहगीर ने कार के पीछे लाश घिसटती हुई देखी. इसके बाद उसने पुलिस को करीब 3.24 बजे कॉल की. एक राहगीर ने एक कार के पीछे लाश लटकी होने की जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस ने कॉल के आधार पर तत्काल आसपास के इलाकों में तैनात टीम को अलर्ट किया और कार की तलाश में जुट गई. 4 बजे के बाद पुलिस को दूसरी कॉल आई, इसमें बताया गया कि एक लड़की का शव कंझावला में मिला है. इसके बाद पुलिस 4.40 बजे शव तक पहुंची. पुलिस शव देखकर हैरान रह गई. उसके जिस्म पर कोई कपड़ा तक नहीं था. लाश की हालत ऐसी थी कि दिल दहल जाए. इसके बाद आसपास पुलिस ने जांच की, तो उसी इलाके में एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त मिली. पुलिस ने स्कूटी के नंबर के आधार पर अंजलि की पहचान की.
पुलिस ने बताया कि मामला एक्सीडेंट का है. पुलिस ने एक्सीडेंट की धाराओं में केस दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि बलेनो कार से अंजलि की बाइक की टक्कर हुई. इस टक्कर के बाद उसका पैर कार में फंस गया. इसके बाद वह 4 किमी तक घिसटती गई. पुलिस ने बताया कि मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. कार भी जब्त कर ली है. आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दावा किया कि कार दीपक चला रहा था और आरोपियों को यह नहीं पता था कि कार में शव फंसा है. जब उन्होंने देखा, तब तक अंजलि की मौत हो चुकी थी. इसके बाद वे शव छोड़कर फरार हो गए.
2 जनवरी: पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल? एक्सीडेंट की थ्योरी पर सवाल उठने लगे. मृतक लड़की के परिवार ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. चश्मदीद ने दावा किया कि पुलिस पीसीआर को लगातार कई बार कॉल की गई. लेकिन पुलिस ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. परिवार ने इस केस की तुलना निर्भया केस से की है. जब पुलिस ने खुद चौतरफा घिरा देखा, तो मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ी.
पुलिस ने दावा किया कि पीड़िता के साथ रेप नहीं हुआ. पुलिस ने कहा कि पीड़िता से रेप और मर्डर का गलत दावा किया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि ये कोई मर्डर या रेप का मामला नहीं है. गंभीर एक्सीडेंट का मामला है. 5 लड़कों को गिरफ्तार किया है.
3 जनवरी: अंजलि की सहेली की एंट्री

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










