
अंकिता लोखंडे ने 7 साल बाद पहनी 'पवित्र रिश्ता' शो की साड़ी, देखें Then-Now लुक
AajTak
अंकिता लोखंडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी दो फोटोज का कोलाज शेयर किया है. कोलाज फोटो में अंकिता एक ही साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. लेकिन खास बात यह है कि अंकिता की पहली फोटो साल 2014 की है और उसी साड़ी में दूसरी फोटो साल 2021 की है. हालांकि, दोनों फोटोज में अंकिता के पोज- उनका लुक और स्टाइल काफी अलग हैं.
फेमस टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने हिट शो पवित्र रिश्ता के रिबूट की शूटिंग कर रही हैं. इस शो से अंकिता को एक बड़ी पहचान मिली है. इस शो के पहले सीजन के दौरान साल 2014 में अंकिता ने एक ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी और अब 7 साल के लंबे समय के बाद अंकिता एक बार फिर उसी साड़ी में नजर आ रही हैं.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












