
Zimbabwe vs Oman, T20 World Cup Live Score: ग्रुप-बी के मैच में ओमान की बैटिंग जारी, जिम्बाब्वे ने जीता था टॉस
AajTak
ZIM vs OMA Live Score: कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे और ओमान की टक्कर हो रही है. जिम्बाब्वे और ओमान के बीच यह पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-8 में आज (9 फरवरी) जिम्बाब्वे और ओमान का मुकाबला हो रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में है. मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
जिम्बाब्वे और ओमान को ग्रुप बी में रखा गया है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और आयरलैंड जैसे टीम्स भी हैं. इसलिए हर मैच का नतीजा महत्वपूर्ण है. जीत-हार और सम्मान के लिए पांचों टीमें पूरी ताकत लगा रही हैं. जिम्बाब्वे-ओमान मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए गए स्कोरकार्ड को रिफ्रेश करते रहिए...
मुकाबले में जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजारबानी.
मुकाबले में ओमान की प्लेइंग इलेवन: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल और शकील अहमद
अचरज की बात है कि जिम्बाब्वे और ओमान इससे पहले भी कभी भी आधिकारिक टी20 इंटरनेशनल में आमने-सामने नहीं आए. जिम्बाब्वे ने पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेला था और अब उसने विश्व मंच पर वापसी की है. जिम्बाब्वे का फॉर्म अफ्रीका क्वालिफाइंग मैचों में बेहतरीन फॉर्म में रहा है.
जिम्बाब्वे की टीम के अनुभवी खिलाड़ी सिकंदर रजा और तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी टीम की ताकत हैं. वहीं, ओमान अब छोटे टीम की श्रेणी में नहीं आताय इस टीम ने अब तक चार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है और हाल ही में एक हाई स्कोरिंग वॉर्म-अप मैच में जिम्बाब्वे को हराकर अपनी ताकत साबित की. ओमान की टीम गरम और स्पिन फ्रेंडली कंडीशन्स में खेलने में बेहद कुशल है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












