
Zeenat Aman के लिव-इन रिलेशनशिप बयान पर Mukesh Khanna का वार, बोले- ये हमारी संस्कृति नहीं
AajTak
जीनत अमान का लिव-इन रिलेशनशिप वाला पोस्ट वायरल है और सितारों का इसपर टिप्पणी करना जारी है. एक्ट्रेस मुमताज और सायरा बानो के बाद अब 'महाभारत' और 'शक्तिमान' जैसे हिट शोज में नजर आए एक्टर मुकेश खन्ना ने भी अपना रिएक्शन इसपर दिया है. मुकेश ने जीनत की सलाह पर आपत्ति जताई है.
70 के दशक की फेमस अदाकारा जीनत अमान की लिव-इन रिलेशनशिप पर कही बात अभी तक चर्चा में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर एक्टिव जीनत अमान अक्सर अपने फैंस से खुलकर बात करती हैं. अपने पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस पुराने दिनों के किस्से शेयर करती हैं. साथ ही रिश्तों को लेकर यंग जनरेशन को सलाह भी देती हैं. बीते दिनों जीनत ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसी भी कपल को शादी जैसा फैसला लेने से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहिए. इससे आपको दूसरे शख्स को जानने और समझने का मौका मिलता है.
जीनत अमान का ये पोस्ट वायरल हुआ और इसपर सितारों ने टिप्पणी करना शुरू कर दिया. एक्ट्रेस मुमताज और सायरा बानो ने जीनत अमान की इस सलाह का विरोध किया था. अब 'महाभारत' और 'शक्तिमान' जैसे हिट शोज में नजर आए एक्टर मुकेश खन्ना ने भी अपना रिएक्शन इसपर दे दिया है. मुकेश ने जीनत की सलाह पर आपत्ति जताई है.
मुकेश खन्ना का बड़ा बयान
दैनिक जागरण से बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा, 'हमारी संस्कृति और इतिहास में लिव-इन रिलेशनशिप जैसी बात को कभी मान्यता नहीं दी गई है. यह तो पश्चिमी सभ्यता से आया है. इस बारे में जीनत अमान जो बातें कर रही हैं, उन्होंने तो पहले दिन से पश्चिमी सभ्यता के अनुसार ही जिंदगी जी है.'
उन्होंने आगे कहा, 'लिव-इन रिलेशन पर जीनत जो कह रही है कि इससे लड़का-लड़की एक दूसरे को पहचानेंगे. अरे साहब, यह एक दूसरे को पहचानने की बात नहीं है. भारतीय संस्कृति में यह स्वीकार्य नहीं है. आप जरा सोचिए अगर लड़का-लड़की शादी से पहले एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह लिव इन में रहते हैं और उनकी बात नहीं बनती, तो सोचिए दोनों पर क्या गुजरेगी. जो लोग ऐसी बातें बोल रहे हैं, उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए.'
मुमताज और सायरा ने भी किया विरोध

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












