
World War2: जर्मनी में बरामद हुआ 75 साल पुराना 500 kg का बम, ऐसे किया गया विस्फोट
AajTak
शहर के घनी आबादी वाले नोर्डेंड इलाके में बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान 500 किलोग्राम के बिना फटे बम का पता चला. इसे उस जगह से हटाना दमकल कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती थी. फ्रैंकफर्टर ऑलगेमाइन अखबार ने बताया कि बम को बच्चों के खेल के मैदान के ठीक बगल में लगभग दो मीटर (6.5 फीट) की गहराई पर खोजा गया था.
दूसरे विश्व युद्ध को बीते 75 साल हो गए हैं लेकिन जर्मनी में आज भी उसके निशान बाकी हैं. जर्मनी की वित्तीय राजधानी फ्रैंकफर्ट में द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक बम मिला. गुरुवार की तड़के सुरक्षित रूप से उस बम को विस्फोट कर दिया और इससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. शहर की अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि बम में धमाका करने से पहले कई हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. शहर के घनी आबादी वाले नोर्डेंड इलाके में बुधवार को निर्माण कार्य के दौरान 500 किलोग्राम के बिना फटे बम का पता चला. इसे उस जगह से हटाना दमकल कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती है. फ्रैंकफर्टर ऑलगेमाइन अखबार ने बताया कि बम को बच्चों के खेल के मैदान के ठीक बगल में लगभग दो मीटर (6.5 फीट) की गहराई पर खोजा गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि बम में नियंत्रित विस्फोट किया गया और इस काम को आधी रात के बाद अंजाम दिया गया. धमाके के बाद "गड़गड़ाहट की आवाज के साथ तीन मीटर गहरा और दस मीटर चौड़ा एक गड्ढा बन गया.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












