
World Para Athletics Championships: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 2 विदेशी कोचों को कुत्तों ने काटा
AajTak
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान केन्या और जापान के कोचों को आवारा कुत्तों ने काट लिया. दिल्ली MCD ने चार टीमें तैनात कर सुरक्षा बढ़ाई. दोनों कोचों को अस्पताल में ट्रीटमेंट दिया गया.
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान दो विदेशी कोच को आवारा कुत्तों ने काट लिया. ये कोच केन्या और जापान के थे. इस घटना के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने स्टेडियम में चार टीमें तैनात की हैं ताकि ऐसे हादसे फिर से न हों.
केन्याई कोच डेनिस मरागिया स्टेडियम के प्रतिस्पर्धा क्षेत्र के बाहर अपने एथलीट से बात कर रहे थे, तभी एक आवारा कुत्ता अचानक आया और उन्हें काट लिया. वहीं, जापानी कोच मेइको ओकामत्सु भी अपने एथलीटों के ट्रेनिंग की निगरानी कर रही थीं, जब उन्हें भी कुत्ते ने काट लिया. दोनों कोचों को तुरंत एथलीट मेडिकल रूम में प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाकर पूरी ट्रीटमेंट दी गई. दोनों की हालत अब खतरे से बाहर है.
एक वरिष्ठ MCD अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में कुल 21 एंट्री गेट हैं और चार टीमों को पहले ही तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके. अधिकारी ने बताया कि 25 सितंबर से अब तक स्टेडियम परिसर से 22 आवारा कुत्तों को पकड़ा जा चुका है.
दोनों कोच ने क्या कहा? केन्याई टीम के प्रतिनिधि जोएल अतुती ने बताया कि डेनिस मरागिया को कॉल रूम के पास अचानक कुत्ते ने काट लिया. कॉल रूम वह क्षेत्र है जहां खिलाड़ी अपने इवेंट से पहले इकट्ठा होते हैं. घटना के तुरंत बाद, स्टेडियम की मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और सभी आवश्यक इलाज दिया.
क्या था सुप्रीम कोर्ट का आदेश? सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में सभी आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में रखने का निर्देश दिया था. हालांकि, 22 अगस्त को इस आदेश में संशोधन किया गया. अदालत ने कहा कि पकड़े गए कुत्तों को नसबंदी, टीकाकरण और फिर उसी क्षेत्र में छोड़ा जाएगा. केवल रैबीज से संक्रमित या संदेहास्पद कुत्तों और आक्रामक व्यवहार वाले कुत्तों पर यह नियम लागू नहीं होगा.
जागरूकता फैलाने की अपील मेडिकल टीम और MCD की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और आवारा कुत्तों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं. अधिकारियों ने आगाह किया है कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत संबंधित विभागों को दें. इस घटना ने स्टेडियम परिसर में सुरक्षा और आवारा कुत्तों की समस्या पर ध्यान आकर्षित किया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







