
WhatsApp यूजर्स अब iOS से एंड्रॉयड में कर सकते हैं चैट ट्रांसफर, ये है तरीका
AajTak
WhatsApp ने iOS से एंड्रॉयड के लिए चैट माइग्रेशन फीचर को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. इस फीचर को फिलहाल सैमसंग फोन्स के लिए पेश किया गया है. iOS से एंड्रॉयड के लिए चैट माइग्रेशन फीचर की घोषणा पिछले महीने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान की गई थी.
WhatsApp ने iOS से एंड्रॉयड के लिए चैट माइग्रेशन फीचर को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. इस फीचर को फिलहाल सैमसंग फोन्स के लिए पेश किया गया है. iOS से एंड्रॉयड के लिए चैट माइग्रेशन फीचर की घोषणा पिछले महीने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट के दौरान की गई थी. हालांकि, तब इस फीचर को केवल लॉन्च हुए नए फोल्डेबल फोन्स के लिए जारी किया गया था. वॉट्सऐप ने अब चैट हिस्ट्री ट्रांसफर फीचर को काफी सारे सैमसंग फोन्स के लिए उपलब्ध करा दिया है. इस फीचर के साथ वॉट्सऐप यूजर्स अपना अकाउंट इंफॉर्मेशन, प्रोफाइल फोटोज, पर्सनल चैट्स, ग्रुप चैट्स, पुराने चैट्स, मीडिया और सेटिंग्स iPhone से सैमसंग हैंडसेट में ट्रांसफर कर पाएंगे. हालांकि, वॉट्सऐप ने ये भी कहा है कि यूजर्स अपना कॉल लॉग्स और विजिबल नेम को ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे. वॉट्सऐप ने चैट हिस्ट्री ट्रांसफर फीचर के विस्तार की घोषणा एक ब्लॉग के जरिए की है. ये फीचर उन सैमसंग स्मार्टफोन्स पर काम करेगा जिनके पास सैमसंग स्मार्टस्विच ऐप का 3.7.22.1 या इससे ज्यादा का वर्जन है और जो एंड्रॉइड 10 या उससे ऊपर के वर्जन पर चल रहे हैं. कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इस फीचर को दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












