
WhatsApp या Telegram नहीं, बल्कि इस सर्विस को सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं अमेरिकी लोग
AajTak
अमेरिका में लोग बड़ी संख्या में WhatsApp या Telegram नहीं बल्कि SMS पर भरोसा करते हैं. इसका खुलासा हाल में आई एक रिपोर्ट में हुआ है. रिपोर्ट की मानें तो साल 2020 में अमेरिका में 1 लाख करोड़ SMS भेजे गए हैं.
दुनियाभर में लोग WhatsApp, WeChat, Telegram और दूसरे इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. चीन में WeChat और जापान में Line जैसे स्मार्टफोन ऐप्स बहुत पॉपुलर है, लेकिन अमेरिकी लोग अभी भी SMS यानी Short Messaging Service पर भरोसा करते हैं. SMS की शुरुआत 1980 में हुई थी और यह अभी भी अमेरिकियों का भरोसेमंद बना हुआ है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












