
WhatsApp पर चल रहा है '50 रुपये' वाला स्कैम, बैंक अकाउंट हो जाएगा मिनटों में साफ
AajTak
New Scam: अब एक और नया स्कैम चल रहा है. इससे आपको सावधान रहने की जरूरत है. इसमें जॉब देने के नाम पर लोगों के मोबाइल में एक ऐप इंस्टॉल करवा दिया जाता है. ये ऐप फोन का सारा डेटा (पासवर्ड समेत) स्कैमर तक पहुंचा देता है. लोगों को केवल वीडियो लाइक करने के बदले पैसे देने की बात कही जाती है.
WhatsApp पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप होने की वजह से स्कैमर्स की नजर पर रहता है. स्कैमर्स WhatsApp के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने की कोशिश में रहते हैं. स्कैमर्स यूजर्स को कई तरह स्कैम करने की कोशिश करते हैं. अब एक नया स्कैम 'Rs. 50 per like' शुरू हो गया है.
जॉब वाले मैसेज के नाम पर स्कैम
हाल ही में रिपोर्ट किया गया था कि स्कैमर्स लोगों को जॉब के बारे मैसेज सेंड करते हैं. जब कोई उनसे जॉब की जानकारी लेता है तो वो यूट्यूब वीडियो लाइक करने पर पैसे मिलने की बात कहते हैं. स्कैमर्स दावा करते हैं कि यूट्यूब वीडियो को लाइक करके 5000 रुपये प्रति दिन कमाए जा सकते हैं.
इसके लिए केवल वॉट्सऐप ही नहीं बल्कि LinkedIn और फेसबुक के जरिए भी स्कैमर्स लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले स्कैमर्स फेक जॉब के बारे में बताते हैं. वो बताते हैं लिमिटेड स्लॉट ही बचे हैं अगर वो इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो स्लॉट को रिजर्व करवा सकते हैं.
पेमेंट ट्रांसफर के नाम पर होता है खेल
जैसे ही विक्टिम मैसेज का रिप्लाई करते हैं स्कैमर्स उन्हें कॉल करके बताते हैं कि यूट्यूब वीडियो लाइक करने पर पैसे दिए जाएंगे. विक्टिम को विश्वास दिलाने के लिए वो कुछ अमाउंट शुरू में दे भी देते हैं. विक्टिम का विश्वास जीतने के बाद वो कहते हैं पेमेंट ट्रांसफर में दिक्कत आ रही है. फिर आसानी से पेमेंट ट्रांसफर के लिए एक ऐप को डाउनलोड करवा दिया जाता है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












