WhatsApp पर इस तरह पढ़ेंगे मैसेज तो नहीं लगेगा ब्लू टिक, काफी आसान है तरीका
AajTak
कई बार ऐसा होता है कि WhatsApp पर हम चाहते हैं कि मैसेज पढ़ने के बाद भी सामने वाले को पता ना चले. इसके लिए ऑफिशियल और अनऑफिशियल दोनों ही तरीके मौजूद है. इससे आप बिना सामने वाले की जानकारी के उसके भेजे मैसेज को पढ़ सकते हैं.
कई बार ऐसा होता है कि WhatsApp पर हम चाहते हैं कि मैसेज पढ़ने के बाद भी सामने वाले को पता ना चले. इसके लिए ऑफिशियल और अनऑफिशियल दोनों ही तरीके मौजूद है. इससे आपके मैसेज पढ़ने के बाद भी सेंडर को इसका पता नहीं चलेगा. इसके लिए जो ऑफिशियल तरीक है वो ये कि आप Read Receipts फीचर को वॉट्सऐप सेटिंग से ऑफ कर दें. लेकिन इसकी एक खामी भी है. अगर आप इस फीचर को बंद करते हैं तो आपको भी पता नहीं चलेगा कि सामने वाले ने आपका मैसेज पढ़ा है या नहीं. Read Receipts फीचर को ऑफ करने के लिए आपको वॉट्सऐप सेटिंग में जाना होगा. इसमें आपको अकाउंट और प्राइवेसी सेटिंग में जाना होगा. यहां पर आपको Read Receipt फीचर को ऑफ कर देना है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












