
WhatsApp पर आए नए AI फीचर्स, बना सकेंगे ग्रुप आइकन और मिलेगा क्विक एक्सेस
AajTak
WhatsApp प्लेटफॉर्म के अंदर दो नए फीचर्स को शामिल किया है, जिनका नाम AI Generate Group Icon और New AI Widgets है. इनकी मदद से यूजर्स को AI का क्विक एक्सेस मिलेगा और उसका यूजर्स एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा. अभी ये फीचर्स बीटा वर्जन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं.
WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दो नए AI फीचर्स को शामिल किया है, जिसका इस्तेमाल करके यूजर्स ना सिर्फ ग्रुप आइकन इमेज जनरेट कर सकेंगे बल्कि उनका AI का क्विक एक्सेस मिलेगा.
इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप के अंदर इन दोनों फीचर्स को बीटा वर्जन के तहत शामिल किया जा चुका है. इनका एक्सेस कुछ यूजर्स तक पहुंच भी चुका है. WhatsApp के अपकमिंग फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने इन दोनों फीचर्स की जानकारी दी.
बेहतर होगा AI एक्सपीरियंस
WhatsApp पर इन दो नए फीचर्स का नाम AI-powered group icons और Create AI Images हैं. दोनों ही फीचर्स का कनेक्शन AI से है और आने वाले दिनों में इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर होगा.
WhatsApp के अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WAbetainfo की रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp Beta Android 2.25.6.10 अपडेट के तहत AI-powered group icons फीचर मिलेगा. WaBetainfo की रिपोर्ट्स में एक स्क्रीनशॉट्स शेयर किया है, जिसमें दिखाया है कि कुछ यूजर्स बीटा वर्जन में ग्रुप के लिए AI इमेज जनरेट कर रहे हैं.
WhatsApp यूजर्स ऐसे कर सकेंगे इस्तेमाल

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











