
WhatsApp को टक्कर देगा Sandes? डाउनलोड के लिए उपलब्ध
AajTak
भारत सरकार की एजेंसी NIC द्वारा बनाया गया इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Sandes अब डाउनलोड करने के लिए उपल्ब्ध है. वेबसाइट पर जा कर एपीके फाइल भी डाउनलोड किया जा सकता है.
भारत सरकार की तरफ से WhatsApp जैसा इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Sandes बनाया गया है. हाल ही में इसकी वेबसाइट शुरू की गई थी. अब ये ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप Sandes को नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर यानी NIC ने बनाया है. Sandes ऐपल के ऐप स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध भी हो चुका है. फिलहाल ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है. लेकिन इसके APK फाइल को डाउनलोड कर एंड्रॉयड मोबाइल पर भी इसे यूज किया जा सकता है. हालांकि इसे जीमेल से साइन अप नहीं किया जा सकता है. Sandes ऐप का APK फाइल इसके ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप का वेब वर्जन भी मौजूद है. Sandes ऐप वॉट्सऐप जैसा ही कई फीचर्स देता है. जिसमें एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऑडियो और वीडियो कॉल, मल्टीमीडिया और फाइल शेयरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं. हम आपको बता रहे है किस तरह आप Sandes ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












