
Weekly Rasifal: नए सप्ताह में इन 3 राशियों को होगा लाभ, जानें आपके लिए कैसा रहेगा समय
AajTak
Weekly Rashifal: मार्च के नए सप्ताह की शुरुआत होने वाली है. ये सप्ताह 27 फरवरी से 05 मार्च तक रहेगा. इस सप्ताह कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: नया सप्ताह 27 फरवरी से 05 मार्च तक रहेगा. इसी दौरान मार्च का पहला सप्ताह भी शुरू हो जाएगा. ज्योतिष के अनुसार, हर सप्ताह सबके लिए अलग अलग होता. सप्ताह की शुरुआत में ही बुध राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. नए सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
1. मेष- मेष राशि वालों के लिए नया सप्ताह मिला जुला रहने वाला है. धैर्य रखिएगा. कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करना है. किसी भी बात में लोगों से उलझना नहीं है. दिमाग को शांत रखना है. इस समय भाग्य का सहयोग आपके साथ रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा. काम का बोझ ज्यादा आ सकता है. आपका धन अटक सकता है. ये सप्ताह शिक्षा से जुड़े मामलों में अच्छे फल लेकर आएगा. छोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
2. वृष- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. कार्य व्यापार में शुभता रहेगी. महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देंगे. प्रतिभा से लक्ष्यों को पाएंगे. रिश्तों का सम्मान करें. खर्च पर ध्यान दें. वीकेंड उम्मीद के अनुरूप रहेगा. आत्मविश्वास और धैर्य में बढ़ोतरी होगी. आर्थिक लाभ हो सकता है.
3. मिथुन- तनाव में आने से बचें. सबसे बनाकर चलें. पेशेवरता बनाए रखें. सफेदपोशों से सावधान रहेंगे. रिश्ते संवरेंगे. पुराने मामलों में सक्रियता आ सकती है. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. अचानक धन लाभ हो सकता है. शुभ सूचनाएं प्राप्त होंगी. खानपान अच्छा रहेगा. यात्रा की संभावना बन रही है.
4. कर्क- कर्क राशि वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहने वाला है. रुके हुए काम पूरे होंगे, पर थोड़ा तनाव रह सकता है. स्वास्थ्य की समस्या तथा दुर्घटनाओं से बचाव करें. सप्ताह के मध्य में पारिवारिक विवादों का ध्यान रखें. सप्ताहांत में किसी धार्मिक स्थान पर जाने के योग हैं. मंगलवार का दिन इस सप्ताह आपके लिए उत्तम होगा.
5. सिंह- सप्ताह की शुरुआत से स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा. करियर और परिवार की स्थिति ठीक बनी रहेगी. संपत्ति और निवेश के मामलों में सावधानी रखें. व्यर्थ के विवाद और खराब स्वभाव से बचाव करें.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












