
Weekly Rashifal: मार्च का पहला सप्ताह आज से शुरू, कुंभ समेत ये 4 राशियां पाएंगी आर्थिक तरक्की
AajTak
Weekly Rashifal: मार्च का पहला सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 4 मार्च से 10 मार्च तक रहने वाला है. इस सप्ताह में कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा और कुछ राशियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला ये नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.
Weekly Rashifal: मार्च का पहला सप्ताह आज से शुरू होने जा रहा है. ये सप्ताह 4 मार्च से 10 मार्च तक रहने वाला है. ज्योतिषियों की मानें तो, यह सप्ताह बेहद खास रहेगा क्योंकि इस सप्ताह में विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत और फाल्गुन अमावस्या जैसे व्रत आने वाले हैं. इस सप्ताह वृषभ, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और कुंभ में धन लाभ के योग बन रहे हैं. हालांकि कुछ राशि के जातकों को कठिनाई का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है. vrishabh mithun singh vrishchik kumbh
1. मेष- मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत व्यस्तताएं दिखा रहा है. काम का दबाव बहुत होगा. बहुत बार व्यर्थ में काम को लेकर दौड़भाग करनी पड़ सकती है, जिससे तनाव रहेगा. इस सप्ताह सभी कार्य प्लान से करें. इस सप्ताह सेहत का भी ख्याल रखना होगा.
2. वृष- वृषभ वालों के लिए ये सप्ताह बहुत सारे अवसर लेकर आ रहा है. इस समय आपकी काम की रुकावट दूर होंगी, साथ ही आपकी चिंताएं दूर होंगी. आपको धन की प्राप्त होगी. आनंद के साथ आप इस सप्ताह को बिता पाएंगे. नई योजनाओं के लिए ये सप्ताह बहुत ही अच्छा माना जा रहा है.
3. मिथुन- ये सप्ताह मिथुन वालों के लिए अच्छा माना जा रहा है. करियर को लेकर प्रेशर कम होगा. धन लाभ भी होगा और रुके हुए काम पूरे होंगे. लेकिन, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा. इस सप्ताह वाहन चलाने में सावधानी दिखाएं. लेकिन, बहुत सारी चिंताएं दूर होंगी.
4. कर्क- इस सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव थोड़ा रहेगा लेकिन, सप्ताह के अंत तक ये समस्याएं कम होंगी. कार्यों का ज्यादा प्रेशर न लें. सप्ताह के मध्य में धन और काम की स्थिति अच्छी होगी. इस सप्ताह पैसों की फिजूलखर्ची न करें.
5. सिंह- सिंह वालों के इस सप्ताह रुके हुए कार्य पूरे होंगे. धन का लाभ होता दिख रहा है. रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त होगा. परिवार में मंगलकार्य होने की संभावना बन रही है. साथ ही उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं. अपनी वाणी पर भी संयम रखिए.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












