
Weather Updates: केरल में आज हो सकती है मॉनसून की एंट्री, दिल्ली में फिर 40 डिग्री के पार तापमान, जानिए देश का मौसम
AajTak
Mausam Today: मौसम विभाग ने मॉनसून (Monsoon) को लेकर गुड न्यूज दी है. IMD के मुताबिक, आज 29 मई को मॉनसून केरल पहुंच सकता है. वहीं, देश के सभी राज्यों में कुछ दिन तक हीटवेव से राहत रहेगी. जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है.
Weather Update, IMD Prediction, Monsoon: उत्तर भारत के राज्यों में पिछले कुछ दिनों से हीटवेव और भीषण गर्मी से राहत है. देश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जिसके चलते मौसम का मिजाज बदला है. IMD की मानें तो, अगले 4 दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव की चेतावनी नहीं है.
बात अगर दिल्ली के मौसम (Delhi Weather Today) की करें तो, राजधानी में आज, 29 मई को हल्के बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि, अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है. दिल्ली में आज (रविवार) न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और दिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं, 30 मई को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग (IMD) की मानें तो, यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहेगा. वहीं, आज हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं. गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.
मध्य प्रदेश के भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रह सकता है. गुजरात के अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रह सकता है.
जानिए अपने शहरे के मौसम का हाल
मॉनसून को लेकर क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी? मॉनसून (Monsoon) को लेकर मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है. भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि 29-30 मई तक मॉनसून के केरल पहुंचने की उम्मीद है. सामान्यतौर पर केरल में मॉनसून 1 जून तक दस्तक देता है. लेकिन इस बार मॉनसून समय से पहले ही केरल में दस्तक दे सकता है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








