
Weather Update: 3 दिन गर्मी से कुछ राहत! लू का कहर जारी लेकिन तीव्रता में आएगी कमी, जानें IMD का नया अपडेट
AajTak
मौसम कार्यालय ने रविवार को कहा कि अगले तीन दिनों में देश में लू की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. रविवार को उत्तर प्रदेश का फ़तेहपुर 46.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ देश में सबसे गर्म शहर रहा.
उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में गर्मी का सितम जारी है. इन हिस्सों के राज्य लू और भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले गर्मी में कुछ कमी आई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में देश में लू की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. वहीं, दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून पहुंच गया है, जिससे वहां गर्मी में राहत मिली है.
इन शहरों में सबसे ज्यादा पारा
मौसम कार्यालय ने रविवार को कहा कि अगले तीन दिनों में देश में लू की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. रविवार को उत्तर प्रदेश का फ़तेहपुर 46.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ देश में सबसे गर्म शहर रहा. बता दें कि पिछले दिनों देश में सबसे ज्यादा तापमान 52 के पार तक पहुंच गया था, जो अब 46.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके बाद हरियाणा में सिरसा और राजस्थान में गंगानगर में तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, फिर उत्तर प्रदेश में झाँसी और कानपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मध्य प्रदेश में पृथ्वीपुर और हरियाणा में भिवानी में 45.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
तीन दिन लू की तीव्रता में कमी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान यानी बुधवार तक उत्तर पश्चिम (जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा), मध्य (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़) और पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल) में लू की स्थिति कम तीव्रता के साथ जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








