
Weather Update: राजस्थान में शीतलहर, लखनऊ में कोहरा.. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल
AajTak
Winters Update: दिल्ली, राजस्थान समेत लगभग हर राज्य में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. वहीं, दिल्ली में प्रदूषण का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है. मौसम विभाग की मानें तो हवा की रफ्तार में कमी के साथ शुक्रवार से एक बार फिर प्रदूषण में बढ़त देखने को मिल सकती है. यहां पढ़ें आज के मौसम का हाल.
Mausam Ka Haal: दिल्लीवासियों को ठंड का एहसास होने लगा है. सुबह और शाम के वक्त दिल्ली में मौसम ठंडा होता जा रहा है. देश के लगभग हर हिस्से में ठंड की शुरुआत हो चुकी है. राजस्थान में भी तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. राजस्थान के फेतहपुर शेखावाटी में कड़ाकी की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवा उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान को कम कर सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की मानें तो आज, 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, अगर प्रदूषण की बात करें तो, तेज हवाओं के चलते प्रदूषण से कुछ राहत मिली थी लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की रफ्तार में कमी के साथ शुक्रवार से एक बार फिर प्रदूषण में बढ़त देखने को मिल सकता है.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त हल्का कोहरा भी पड़ सकता है. गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहेगा. गाजियाबाद में भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा.
जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना और गोवा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है. वहीं, राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












