
Weather Update: यूपी में जल्द दस्तक देगा मॉनसून, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
AajTak
Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून को पूर्वी उत्तरप्रदेश में मॉनसून दस्तक दे सकता है. IMD ने बताया कि आज यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच शनिवार को बारिश होने से लोगों को काफी राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक 23 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में मॉनसून दस्तक दे सकता है. IMD ने बताया कि आज यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.
जानें लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक, आज लखनऊ में कई जगहों पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना है. बात तापमान की करें तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है. 24 जून, 2024 से 26 जून, 24 तक तेज हवा और बारिश के बादल गरजने की संभावना है. इसके बाद 28 जून और 29 जून को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इन दो दिनों में ज्यादातर आकाश में बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ बादल गरजने की संभावना है. वहीं अगले 3 दिनों में कोलकाता में प्री-मॉनसून वर्षा होने की संभावना है. मॉनसून 24 जून से 25 जून के आसपास कोलकाता में आगे बढ़ेगा. जून के आखिरी दिनों में मॉनसूनी बारिश की तीव्रता बढ़ जाएगी. महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ और भागों में मॉनसून आगे बढ़ा है. देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में 26 जून से बारिश शुरू हो सकती है.मुंबई में इस दिन होगा बारिश मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में देश के पूर्वी राज्यों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां बन रही हैं. 24-25 जून तक पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने की संभावना है. गुजरात में भी बारिश बढ़ेगी. अगले सप्ताह महाराष्ट्र के पूरे समुद्र तट पर मॉनसून की गतिविधि बढ़ने की संभावना है. 25 और 29 जून के बीच मुंबई में बारिश हो सकती है, 26 और 27 जून को बारिश की तीव्रता और प्रसार बढ़ेगा. वहीं जुलाई में मुंबई में सबसे अधिक बारिश होती है.कई जगहों के लिए येलो तो कई के लिए रेड अलर्ट अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने 25 जून तक केरल के विभिन्न जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. 23 जून को कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर जिलों में रेड अलर्ट, एर्नाकुलम, इडुक्की, पलक्कड़, त्रिशूर, मलप्पुरम, कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







