
Weather Update: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी और हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, आज इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें मौसम
AajTak
आज यानी 4 फरवरी को बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं और पंजाब के कई हिस्सों को कवर कर सकती हैं. दिल्ली में भी आज बारिश के आसार हैं. 5 से 7 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है.
देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में आज (4 फरवरी) तड़के सुबह बूंदाबांदी हुई और हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में दो दिन (3-4 फरवरी) बारिश का अलर्ट जारी किया था. आज भी उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज
मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जो बाद में बढ़ सकती है. 4 और 5 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी भी संभव है. आज यानी 4 फरवरी को बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं और पंजाब के कई हिस्सों को कवर कर सकती हैं. दिल्ली में भी आज बारिश के आसार हैं. 5 से 7 फरवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर सकता है.
कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तो अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. हालांकि इसके साथ चल रही हवाओं ने ठिठुरन की स्थिति पैदा कर दी है. आईएमडी के मुताबिक, आज दिल्ली में बारिश के साथ आंधी चल सकती है. इसके बाद 5 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और कोहरे का कहर शुरू हो जाएगा.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












