
Weather Today: बिहार-झारखंड में बारिश तो हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी, जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 5 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा जो देश के मौसम में बदलाव ला सकता है. इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. वहीं, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होने की संभावना है. आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल.
मार्च का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अभी भी ठंड का दौर जारी है. मौसम विभाग की मानें तो 5 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर से देश के मौसम में बदलाव ला सकता है. इसके कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. वहीं बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होने की संभावना है. देश की मौसमी गतिविधियां मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान और उसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है, जो औसत समुद्र तल से 3.1 किमी से 12.6 किमी की ऊंचाई तक है. अब इसे मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है.कैसी है आपके शहर की एयर क्वॉलिटी, यहां कीजिए चेक वहीं ट्रफ रेखा लगभग 72°पूर्व देशांतर और 32°पूर्व अक्षांश पर चलती है. कल के पश्चिमी विक्षोभ से पूर्वोत्तर अरब सागर तक समुद्र तल से 3.1 और 12.6 किमी की ऊंचाई के बीच बनी गर्त कम ध्यान देने योग्य हो गई है. इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. पश्चिमी पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ चक्रवाती परिसंचरण कमजोर हो गया है. दिल्ली का मौसम दिल्ली में पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि इस पूरे हफ्ते राजधानी में बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं. IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. देश के मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 05 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव से 05 से 07 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं 05 मार्च 2024 की रात से एक ताजा और अपेक्षाकृत कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है.कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट इसके अलावा 04 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट वर्षा व बर्फबारी होने के आसार हैं. वहीं 04 मार्च को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







