
Weather Alert: मई महीने में पड़ेगी जबरदस्त गर्मी... हीटवेव से हाल होगा बेहाल! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
AajTak
देश के ज्यादातर हिस्सों में इस बार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. हालांकि, दक्षिणी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है. विशेष रूप से उत्तरी, पश्चिमी, और सेंट्रल भारत में तेज गर्मी का असर अधिक दिखाई देगा.
मई के महीने में देश भर के लोग तेज गर्मी के लिए तैयार रहें. कारण, भारतीय मौसम विभाग ने अप्रैल के बाद मई के तापमान में भी रिकॉर्ड उछाल की चेतावनी दी है. मौसम विभाग द्वारा जारी महीने के पूर्वानुमान के अनुसार, इस बार हीटवेव के दिन सामान्य तौर पर 1 से 3 दिनों के बजाय 2 से 7 दिनों तक रह सकते हैं. इसके अलावा, इस दौरान दिन और रात दोनों के तापमान सामान्य से अधिक रह सकते हैं.
देश के ज्यादातर हिस्सों में इस बार का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. हालांकि, दक्षिणी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है. विशेष रूप से उत्तरी, पश्चिमी, और सेंट्रल भारत में तेज गर्मी का असर अधिक दिखाई देगा.
एक राहत की बात यह है कि मई के महीने में देश भर में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. इस बार सामान्य से 10% अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. उत्तरी, मध्य, पश्चिमी, और दक्षिणी भारत के हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. जहां आम तौर पर इस महीने में देश भर में 64 मिलीमीटर से थोड़ी अधिक बारिश होती है, वहीं इस साल यह औसत 70 मिलीमीटर तक पहुंच सकता है.
मौसम विभाग का यह भी अनुमान है कि मई के आखिर में मानसून केरल में दस्तक देगा और इस बार पूरे देश में मानसून सामान्य से 105% रहेगा. एल नीनो और इंडियन ओशन डाईपोल (IOD) की स्थितियां इस दौरान न्यूट्रल रहेंगी. ऐसे में देशवासियों को मिली-जुली मौसमी परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








