
Vladimir Putin ने UN महासचिव से बातचीत में नहीं बरती नरमी, जाहिर किए इरादे
AajTak
पुतिन और यूएन महासचिव एंटानियो गुटरेज की मॉस्को में कल शीर्ष वार्ता हुई. मकसद शांति बहाली का ही है. पुतिन इस युद्ध को अपना हक मान रहे हैं. यूएन महासचिव ने खासतौर पर मारियुपोल की स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने रूस से आग्रह किया कि वो वहां कम से कम कुछ दिनों का युद्ध विराम करे ताकि स्टील प्लांट में फंसे नागरिक वहां से सुरक्षित जगहों पर शरण लेने जा सकें. इस पर पुतिन ने कहा कि वहां कई दिनों से कोई गोलेबारी नहीं चल रही है, लोगों को किसी जगह जाने से रोका नहीं जा रहा है, ये यूक्रेन है जो अपने ही लोगों को बंधन बनाये हुए ताकि उनका सहारा लेकर अपनी सैन्य ताकत फिर से इकट्ठा कर सके. पुतिन टस से मस होने को राजी नहीं हैं.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












