
Virat Kohli Posters in Pakistan: पाकिस्तान की गलियों में लगे विराट कोहली के पोस्टर... चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ये क्या माजरा?
AajTak
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अगले महीने की 19 फरवरी से शुरू हो रही है. इसका फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा. इस बार यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में 'हाइब्रिड मॉडल' के तहत खेला जाना है. इसके मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों (कराची, रावलपिंडी, लाहौर) और दुबई में आयोजित होंगे.
Virat Kohli Posters in Pakistan: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले महीने से ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 होने वाली है. क्रिकेट फैन्स को टूर्नामेंट में जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है, वो है भारत-पाकिस्तान मुकाबला. मगर इन सबसे पहले विराट कोहली काफी ज्यादा चर्चाओं में है. इसमें बड़ी बात ये है कि कोहली भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान में जमकर सुर्खियां बटौर रहे हैं.
दरअसल, मेजबान पाकिस्तान के शहरों और गलियों में विराट कोहली के पोस्टर लगे हुए हैं. यह चैम्पियंस ट्रॉफी के प्रमोशनल पोस्टर हैं, जो स्थानीय ब्रॉडकास्टर टैपमैड ने लगवाए हैं. इन पोस्टर्स को पाकिस्तान के एक पत्रकार ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.
लाहौर की गलियों में लगे कोहली के पोस्टर्स
चैम्पियंस ट्रॉफी के प्रमोशनल पोस्टर में विराट कोहली के अलावा बाकी टीमों के स्टार खिलाड़ियों के फोटोज भी लगे हैं. हालांकि कोहली को बीच में और बड़ा करके दिखाया गया है. इसमें भी खास बात ये है कि कोहली भारतीय टीम के कप्तान नहीं हैं. चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय कप्तानी रोहित शर्मा संभालेंगे.
चैम्पियंस ट्रॉफी के प्रमोशनल पोस्टर में कोहली का पोस्टर लगाने का एक बड़ा कारण है कि पाकिस्तान में उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. पाकिस्तानी यूट्यूबर्स के ज्यादातर शोज में देखा गया है कि पाकिस्तान के आम लोग कोहली को काफी पसंद करते हैं. ऐसे में ब्रॉडकास्टर्स इस बात को भुनाना चाहते हैं. यही वजह है कि लाहौर की गलियों में भी कोहली के ऐसे पोस्टर्स लगे हैं.
19 फरवरी से होगा चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












