
Viral: Shilpa Shetty-Shehnaaz Gill का रहा 'बोरिंग डे', मजेदार डांस देख फैन्स बोले- दिन 'हैप्पी' बना दिया
AajTak
फैन्स और फॉलोअर्स दोनों के वीडियो पर लगातार कॉमेंट्स कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, "शहनाज गिल आप क्वीन हो. शिल्पा शेट्टी आप एकदम मस्त हैं. आप दोनों ही शानदार नजर आ रही हैं."
बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल और शिल्पा शेट्टी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दोनों ही इस रील में शहनाज गिल के रैप सॉन्ग 'बोरिंग डे' पर डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों की शूट के दौरान की बॉन्डिंग देख ऐसा लगता है कि यह बॉलीवुड की बेस्टफ्रेंड फॉरएवर जोड़ी बनने वाली है. शिल्पा और शहनाज के क्यूट एक्स्प्रेशन्स आपका बोरिंग डे, हैप्पी बना देंगे. दोनों का फनी कोलैबोरेट वीडियो फैन्स को भी बेहद पसंद आ रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












