
'Vikram Vedha' First Look: Hrithik Roshan के बर्थडे पर फैंस को तोहफा, दिखा 'वेधा' का दमदार अवतार
AajTak
विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान लीड रोल्स हैं. ऋतिक ने वेधा का और सैफ ने विक्रम का कैरेक्टर निभाया है. फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम रोल में हैं. विक्रम वेधा के कुछ हिस्सों की शूटिंग हो चुकी है.
एक्टर ऋतिक रोशन के लिए सोमवार का दिन दो मायनों में बेहद खास है. आज उनका बर्थडे है और इस स्पेशल डे पर उनकी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. ऋतिक के फैंस काफी समय से इस फिल्म में ऋतिक के लुक का इंतजार कर रहे थे, जो कि अब एक्टर के जन्मदिन पर खत्म हो गया है. 'VIKRAM VEDHA': HRITHIK FIRST LOOK AS VEDHA... #FirstLook of #HrithikRoshan as #Vedha from #VikramVedha... Costars #SaifAliKhan and #RadhikaApte... Pushkar-Gayathri - who directed the original #Tamil film - direct this film. #VedhaFirstLook #HappyBirthdayHrithikRoshan pic.twitter.com/PDjpjDhFVA

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












