
Vijay and Prashant Kishor Together: तमिल सुपरस्टार विजय के मंच पर नजर आए प्रशांत किशोर, क्या साथ आएंगे दो दिग्गज?
AajTak
एक्टर-नेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ विजय की पार्टी की स्थापना को एक साल पूरे हो गए हैं. इस बीच विजय ने महाबलीपुरम में एक भव्य सभा का आयोजन किया, जिसमें जन सुराज पार्टी के चीफ और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी नजर आए.
तमिलनाडु में अगले साल चुनाव है. इस बीच एक बड़ा राजनीतिक अपडेट सामने आया है. बिहार में नई राजनीतिक पार्टी 'जन सुराज' बनाकर जद्दोजहद कर रहे प्रशांत किशोर और तमिलनाडु में सियासी पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' बनाने वाले सुपरस्टार विजय एक मंच पर नजर आए हैं. दोनों के एक साथ नजर आने पर तरह-तरह की सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं.
दरअसल, एक्टर-नेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ विजय की पार्टी की स्थापना को एक साल पूरे हो गए हैं. इस बीच विजय ने महाबलीपुरम में एक भव्य सभा का आयोजन किया. तमिलनाडु के 2026 के चुनावों से पहले इसे एक बड़ा राजनीतिक प्रदर्शन माना जा रहा है. इस मंच पर चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के चीफ प्रशांत किशोर (PK) भी दिखे.
चुनावी रणनीति की तरफ इशारा
TVK की सालगिरह पर प्रशांत किशोर की मौजूदगी सोची-समझी चुनावी रणनीति की तरफ इशारा कर रही है. प्रशांत किशोर को देश में दमदार सियासी अभियान के लिए जाना जाता है. इसलिए माना जा रहा है कि PK ही टीवीके के रोडमैप का मार्गदर्शन कर रहे हैं.
'गुप्त गठबंधन' का लगाया आरोप
महाबलीपुरम में हुई इस सभा में विजय ने केंद्र सरकार या राज्य सरकार का नाम लिए बिना दोनों के बीच 'गुप्त गठबंधन' और तमिलनाडु के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. इस दौरान विजय ने #GetOut लिखे साइनबोर्ड पर साइन किए. इससे लोगों के जहन में वे अभियान ताजा हो गए, जो हाल ही में डीएके और भारतीय जनता पार्टी ने चलाए थे. डीएमके ने जहां, #GetOutModi अभियान चलाया था तो वहीं बीजेपी ने #GetOutStalin कैंपेन का नेतृत्व किया था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








