
Video Call पर शादी, ब्लकमेल फिर रेप.... सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती के बाद हुई हैवानियत
AajTak
छत्तीसगढ़ के जशपुर में 17 वर्षीय नाबालिग को सोशल मीडिया पर झांसे में लेकर वर्चुअल शादी कर अश्लील वीडियो बनाए गए और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया गया. मुख्य आरोपी कुंदन राज 2022 में पटना से पकड़ा गया था, जबकि उसका साथी दिलीप चौहान अब कुनकुरी से गिरफ्तार हुआ है. पुलिस ने पॉक्सो और आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है.
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर वर्चुअल शादी रचाने, अश्लील वीडियो बनाने और ब्लैकमेल कर दुष्कर्म कराने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. चार साल पुराने इस मामले में मुख्य आरोपी कुंदन राज को 2022 में पटना से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था. उसका साथी दिलीप चौहान लगातार फरार चल रहा था. गुरुवार को जशपुर पुलिस ने मेहनत से कुनकुरी क्षेत्र से दिलीप चौहान को पकड़ लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
दरअसल, यह वारदात जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र की है. पीड़िता ने 9 अप्रैल 2022 को दुलदुला थाने में शिकायत दर्ज कराई. घटना की जड़ 2021 में पड़ी, जब बिहार के पटना निवासी कुंदन राज ने सोशल मीडिया पर लड़की की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) देखी और संपर्क साधा. खुद को आकर्षक बताते हुए फोन पर दोस्ती का प्रस्ताव रखा. लड़की के मना करने के बावजूद आरोपी नहीं माना.
यह भी पढ़ें: न्याय की आस में कोर्ट पहुंची रेप पीड़िता, आरोपी के वकील ने बहाने से बुलाकर किया दुष्कर्म
सहानुभूति का हथकंडा
एक दिन व्हाट्सएप पर अपना कटा हुआ हाथ का फोटो भेजकर कुंदन ने सहानुभूति हासिल की. इसके बाद वीडियो कॉल शुरू हो गई. प्यार और शादी का झांसा देकर उसने मोबाइल पर ही वर्चुअल शादी रचा ली. शादी के नाम पर सुहागरात मनाने के बहाने पीड़िता को बरगलाया और वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बना लिए.
ब्लैकमेल की शुरुआत

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












