
Video: लग्जरी गाड़ियों से रईसजादों ने सड़क पर कर दी नोटों की बारिश, हो गया चार लाख का चालान
AajTak
दिल्ली से ग्रेटर नोएडा जा रहे कार सवार रईसजादों ने सेक्टर-37 में अचानक से हूटर बजाते हुए नोटों की बारिश शुरू कर दी. युवकों ने जब गाड़ियों से हवा में नोट उड़ाए तो वहां काफी भीड़ लग गई. राहगीर रास्ते पर पड़े उन नोटों को उठाकर जेबों में भरने लगे. इसका वीडियो भी वायरल हुआ है. पुलिस ने रईसजादों का 4 लाख रुपये का चालान काटा है.
एक बार फिर नोएडा की सड़कों पर राहगीर जमकर रुपए लूटते हुए नजर आए. ये नोट मानो जैसे आसमान से बरसे हों. लेकिन नहीं, ये हरकत कुछ रईसजादों ने की थी. शादी समारोह में शामिल होने जा रहे इन युवकों ने सेक्टर-37 की सड़क पर हूटर बजाते हुए अचानक से नोट उड़ाने शुरू कर दिए. इस दौरान राह से गुजर रहे लोग भी बिना देर किए उन नोटों को लूटने में लग गए. कई लोग तो अपने-अपने वाहन रोककर रुपये उठाकर जेबों में भरने लगे.
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो नोट उड़ाने रईसजादों को लेने के देने पड़ गए. पुलिस ने उनका 4 लाख रुपये का चालान काटा. कुल 12 गाड़ियों को सीज भी कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक, हर एक कार का 33 हजार रुपये का चालान काटा गया है.
बता दें, ये पहली घटना नहीं है. बीते तीन दिन पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था. वो भी सेक्टर-37 से ही. यहां से लग्जरी गाड़ियों का एक काफिला गुजर रहा था, जिसमें बैठे लड़कों ने सड़क पर नोट उछाले थे. उन्होंने गाड़ियों के अंदर से सायरन भी बजाया था और कार विंडो से निकलकर स्टंटबाजी भी की. इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए उन गाड़ियों का चालान काटा था.
अब दोबारा से इस तरह की ही घटना फिर से सामने आई. लेकिन इस बार जब युवकों ने गाड़ियों से हवा में नोट उड़ाए तो वहां भीड़ लग गई. राहगीर रास्ते पर पड़े उन नोटों को उठाकर जेबों में भरने लगे. बताया जा रहा है कि ये सभी रईसजादे दिल्ली से ग्रेटर नोएडा की तरफ एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.
गौतम बुध नगर के ट्रैफिक DCP अनिल यादव ने कहा कि नोएडा की सड़कों पर किसी भी तरीके का कोई वायलेंस स्वीकार नहीं किया जाएगा. इन युवकों की हरकत के कारण सेक्टर-37 में काफी देर तक जाम लगा रहा. पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है और रईसजादों का 4 लाख रुपये का चालान भी काटा है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







