
Video: महाराष्ट्र में तेंदुआ ने मालिक के तकिए पर सो रहे कुत्ते का किया शिकार
AajTak
पुणे में एक तेंदुआ तेज कदमों से आया और मालिक के तकिए पर सो रहे कुत्ते का शिकार बना लिया. हालांकि, चारपाई में सो रहा युवक बाल-बाल बच गया. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. इस घटना से क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशत में हैं. इससे पहले भी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में स्थित ताडोबा टाइगर रिजर्व से शानदार वीडियो सामने आया था.
महाराष्ट्र के पुणे से हैरान कर देने वाले वीडियो सामने आया है. इसमें एक तेंदुआ धीरे-धीरे कदमों से आता है. फिर मालिक से थोड़ी दूर सो रहे कुत्ते को अपना शिकार बना लिया और तेजी से भाग गया. हालांकि, इस दौरान चारपाई पर सो रहा युवक बाल-बाल बच गया. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो गया है. इस घटना से क्षेत्र के लोग काफी दहशत में हैं.
मामला जुन्नर तालुका के कल्याण-नगर हाईवे अलेफाटा का है. 15 मई सोमवार की आधी रात एक तेंदुआ धीरे-धीरे कदमों से आया और मालिक से थोड़ी दूर सो रहे कुत्ते को अपना शिकार बना लिया. इस दौरान कुत्ते का मालिक चारपाई पर सो रहा था. मगर, वह बाल-बाल बच गया.
देखें वीडियो...
तेंदुआ को देख भालू अपने पैरों पर खड़ा हो गया
गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के चंद्रपुर में स्थित ताडोबा टाइगर रिजर्व से भी शानदार वीडियो सामने आया था. वीडियो पर्यटक द्वारा रिकॉर्ड किया गया था, जो टाइगर रिजर्व घूमने के लिए आया हुआ था. इस दौरान जब वह अन्य पर्यटकों के साथ कोलारा बफर जोन पहुंचा, तो उस समय एक तेंदुआ तालाब से पानी पी रहा था.
ठीक उसी समय वहां पर विशालकाय भालू पहुंच गया. जैसे ही तेंदुआ और भालू का आमना-सामना हुआ, तो भालू अपने पैरों पर खड़ा हो गया. अपने सामने विशालकाय भालू को देख तेंदुआ बुत सा बन गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












